Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बॉलीवुड के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में नेक्स्ट लेवल एवं संभव कला मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महानिदेशक सूचना एवं सी.ई.ओ. उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी, बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध कस्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर श्री पराग मेहता, अपर निदेशक उद्योग  शिखर सक्सेना एवं नोडल अधिकारी फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से किया गया।

उत्तराखण्ड आगमन पर बंशीधर तिवारी द्वारा पराग मेहता को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने की दिशा में सशक्त कदम

कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह कार्यशाला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन का ही परिणाम है, जिसके तहत उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई फिल्म नीति अन्य राज्यों की तुलना में अधिक लाभकारी है और इससे अनुदान राशि भी अधिक प्रदान की जा रही है।

श्री तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच देने की। यह कार्यशाला स्थानीय कलाकारों के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने पराग मेहता से अनुरोध किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन उत्तराखण्ड में होता रहे।

बॉलीवुड से जुड़ने का सुनहरा अवसर

कार्यशाला में उपस्थित पराग मेहता ने उत्तराखण्ड की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य फिल्म शूटिंग के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है। उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो, जिससे स्थानीय कलाकारों को भी फिल्म इंडस्ट्री में अवसर मिल सके।

सिंगल विंडो सिस्टम और बेहतर सुविधाएं

अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माताओं को उत्तराखण्ड में कार्य करना आसान हो।

स्थानीय प्रतिभाओं के लिए निखरने का अवसर

फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक मंच मिले, इसके लिए अनुदान राशि के साथ-साथ प्रोत्साहन योजनाएं भी लागू की गई हैं। यह कार्यशाला स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम का संचालन और सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन संभव कला मंच के श्री अभिषेक मैंदोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेक्स्ट लेवल से संजय बिष्ट, रजत कुमार, नियो फरर्स्वाण तथा संभव कला मंच से अनुराग जोशी, देवशाली, सुधीर, कुणाल शमशेर मल्ला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider