Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सीएस बोले, उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं

बागेश्वर। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन डॉ एस. एस. संधु  एक दिवसीय दौरे पर कौसानी पहुंचे। उन्होंने अनासक्ति आश्रम पहुँचकर जिलाधिकारी से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की व पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया।
राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव द्वारा कौसानी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं को लेकर सम्बंधित विभागों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है,कौसानी पर्यटन का हब है इसे ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाय। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धार्मिक,आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के साथ ही ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास के सम्बन्ध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव के कौसानी पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं स्थानीय स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिल्पकारों द्वारा ताम्र पत्र में उकेरी गई राज्य पक्षी मोनल का चित्र स्मृति के रूप में मुख्य सचिव को भेंट किया।

इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, जल संस्थान सीएस देवडी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Bookly Compound Services (Add-on) Bookly Custom Duration (Add-on) Bookly Customer Information (Add-on) Bookly Deposit Payments (Add-on) Bookly Mollie (Add-on) Bookly Multisite (Add-on) Bookly Packages (Add-on) Bookly Payson (Add-on) Bookly Pro – Appointment Booking and Scheduling Software System Bookly Stripe (Add-on)