ताज़ा ख़बरें

सांसद बलूनी की तत्परता से खुला हाईवे, आपदा के बीच फंसी एम्बुलेंस को दिलाया जीवनदायी रास्ता

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के छेनागाड़ बाजार (ऊखीमठ ब्लॉक) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित नागरिकों, माताओं और बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान रास्ते में बांसवाड़ा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण केदारनाथ हाईवे पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद बलूनी ने तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात कर मलबा हटाने के लिए JCB मशीन की व्यवस्था कराई। मशीन के पहुंचते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ कराया गया, जिससे जाम में फंसे आम लोगों और एम्बुलेंस को राहत मिली।

इस अवसर पर उन्होंने JCB ऑपरेटर की बहादुरी, सेवाभाव और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उसे सम्मानित भी किया।

सांसद बलूनी ने बताया कि अतिवृष्टि के चलते छेनागाड़ बाजार की कई दुकानें, आवासीय क्षेत्र और जनसुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक  भरत सिंह चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों से वार्ता करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकारें जनमानस के साथ मजबूती से खड़ी हैं और सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु कृतसंकल्पित हैं।

उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों के लिए राशन, अस्थायी निवास, बिजली, पानी और सड़कों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल बहाल की जाएं। साथ ही, नुकसान का पूर्ण आंकलन कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके उपरांत उन्होंने रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी  प्रतीक जैन के साथ आपदा की व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में सांसद ने सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को टेंट, राशन, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सहायता निरंतर मिलती रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सभी एकजुट होकर प्रभावित जनमानस के साथ हैं। हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit