Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सरकार रही राज्य में सार्थक सुधार करने में विफल:दीपिका

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा उत्तराखंड के हर एक जिले में प्रधानमंत्री मोदी के रुद्रपुर दौरे को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड कांग्रेस की सह प्रभारी झारखंड के महगमा विधानसभा से विधायक दीपिका पांडे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर का दौरा कर रहे हैं। उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो हाल के वर्षों में भयंकर बेरोजगारी, अभूतपूर्व पलायन, ध्वस्त होते इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात के कारण त्रस्त रहा है। हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर हमारे सवालों पर अपनी बात रखेंगे कि उनकी सरकार राज्य में कोई सार्थक सुधार करने में विफल क्यों रही है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी नेता कौन है ?
दीपिका ने कहा की ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी के साथ शारीरिक हिंसा और बेरहमी से हत्या के बाद 18 महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिजॉर्ट के मालिक और बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य हैं। अंकिता की माता जी के नेतृत्व में आरएसएस महासचिव अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जेसीबी ऑपरेटर के हस्ताक्षरित हलफनामे से यह खुलासा होने के बाद कि उसने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट और प्रमोद कुमार के आदेश पर रिसॉर्ट के दो सबूत वाले कमरों को ध्वस्त कर दिया, पीड़िता की मां ने उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है। मुख्यमंत्री भले ही बार-बार अंकिता के परिवार से साथ और समर्थन का वादा कर रहे हैं और पूरी क्षमता के साथ जांच का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन वह काम इसके ठीक विपरीत कर रहे हैं। पिछले महीने की ही शुरुआत में, एक पत्रकार को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने इस मामले में सरकार की जानबूझकर की गई लापरवाही को उजागर करने का साहस किया था। प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रहे हैं कि अंकिता के परिवार को न्याय मिले? क्या न्याय की इस प्रक्रिया में बाधा डालने वाले भाजपा नेताओं के ख़िलाफ कोई कार्यवाही होगी? हेमा नेगी हत्याकांड, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चंद्र हत्याकांड, विजय वात्सल्य हत्याकांड, केदार भंडारी हत्याकांड, विपिन रावत हत्याकांड पर भी किसी की जबावदेही सुनिश्चित हुई? हमारी अपार आस्था के केंद्र भगवान बाबा केदारनाथ जी में 230 किलो सोना गायब हो गया, इसका दोषी कौन? उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालो का दोषी कौन?
राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती घोटाले हुएरू जैसे अधिनस्थ सेवा चयन आयोग घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, इन घोटालों में कई गिरफ्तारियां भी हुई जिनमें अधिकांश भाजपा नेताध्कार्यकर्ता संलिप्त थे, हमारा आग्रह है कि कृपया बताएं कि हाकम सिंह किस पार्टी का पदाधिकारी है? हरीद्वार का संजय धारी वाल तथा नितिन चैहान किस पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री है? सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर जैसी योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?
राज्य मे बेरोजगारो ने जब रोजगार मांगा तब क्यों उन पर निर्मम लाठी चार्ज किया गया? इस लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई क्यो नही हुई?
भाजपा सरकार उत्तराखंड की सबसे बड़ी चुनौतियों – बेरोजगारी और पलायन का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 2021 में, एक त्ज्प् से पता चला कि पिछले 10 वर्षों में 5 लाख लोग राज्य से बाहर चले गए हैं और पलायन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2020 का छैव् डेटा चिंताजनक रूप से बेरोजगारी की उच्च दर को दिखाता है। मोदी सरकार राज्य से बड़े पैमाने पर हो रहे इस पलायन को रोकने के लिए, गंभीर बेरोजगारी संकट के समाधान के लिए, या कम से कम लगातार हो रहे पेपर लीक को रोकने के लिए क्या कर रही है? दीपिका पांडे ने कहा कि यह अत्यंत अफसोस की बात है कि मोदी पूरे देश में घूम-घूम कर हर जनसभा में सिर्फ अपने मन की बात जनता पर थोपने का काम करते हैं परंतु 2014 में देश की जनता से किए गए अपने वादों पर एक शब्द भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी,महामंत्री विजय सारस्वत, मीडिया कॉडिनेटर राजीव  महर्षि, महामंत्री नवीन जोशी गोदावरी थापली, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider