Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सचिव ने दी राज्यपाल को संस्कृत भारती के अक्षरम केंद्र की जानकारी 

देहरादून। आज राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह से सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना दीपक कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।

सचिव दीपक कुमार ने राज्यपाल को गत सप्ताह कर्नाटक के शिवमोगा जिले के मत्तूर ग्राम एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रींगेरी परिसर तथा बेंगलुरु के गुरुकुलम विद्यालय एवं संस्कृत भारती के अक्षरम केंद्र भ्रमण की विस्तृत जानकारी दी।

राज्यपाल ने उपरोक्त की प्रशंसा करते हुए संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा किये जा रहे नवाचारों की सराहना की तथा संस्कृत शिक्षा एवं भाषा के उत्थान हेतु और द्रुत गति से कार्य करने के निर्देश दिये।

राज्यपाल ने अगले सप्ताह आयोजित होने वाले संस्कृत ग्राम कार्यक्रम हेतु भी शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा प्रकाशित ‘ मेरी योजना-केंद्र सरकार’ की पुनः सराहना करने के साथ-साथ महोदय ने उपरोक्त के द्वितीय संस्करण पर कार्य करने तथा केंद्र सरकार की प्रदेश में प्रचलित योजनाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘ मन की बात’ कार्यक्रम से भी संबंधित कर विश्लेषण तथा शोध करने के निर्देश दिये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Element Pack - Addon for Elementor Page Builder WordPress Plugin Elementor Addon for IDonatePro – Blood Donation, Request And Donor Management Elementor Addon for Real 3D FlipBook Elementor – Animated Pricing Table Widget Elementor Extras Elementor Header Footer Builder – Addon Elementor Off Canvas Menu plugin Elementor Page Builder Addons Bundle Elementor Post grid, List , Carousel Slider Elementor PRO GPL WordPress Page Builder + Pro Templates [Working]