Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विनोद सुयाल ने वितरित की आपदा प्रवाहितों को राहत सामग्री

घनसाली। टिहरी गढ़वाल सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल आपदा प्रभावित क्षेत्र घनसाली विधानसभा के विनयखाल और जखंनियाली में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री बांटी। विनोद सुयाल विनयखाल इंटर कॉलेज में बनाए गए आपदा राहत शिविर में पहुंचे। विनोद सुयाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कंबल, साडी, बरसाती छाता, गरम टोपी, ग्रीन टोपी, चश्मा, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।

विनोद सुयाल कहा कि हमारा प्रदेश कई आपदाओं से ग्रस्त है और हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य जीवन और संपत्ति को बचाना। किसी भी आपदा के बाद जीवन और संपत्ति को नुकसान होता है। प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए हमारी सरकार बड़ी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। पीड़ित लोगों को सभी प्रकार की वित्तीय सहायता और मदद प्रदान की गई है। ताकि वे सामान्य जीवन में वापस आ सकें।

विनोद सुयाल ने बताया कि इसके अलावा पीडितों परिवारों को आगे भी सांसद की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिन्होंने अपने परिवारजनों को खोया है उनके पति मेरी संवेदनाएं है। आपदा प्रभावति क्षेत्र तोली और तीलगड के 70 और 10 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आग्रह पर हंस फाउंडेशन के सौजन्य से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हम सबका सामूहिक दायित्व है कि राहत एवं बचाव कार्य में अपना सहयोग कर जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके।

विनोद सुयाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से अपनों के बीच में पहुंचे हैं और उनके दुख दर्द कम करने का यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘इस आपदा में आम लोग और गैर सरकारी संस्थाएं आगे आईं और बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

विनोद सियोल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का 86% भूभाग पहाड़ी क्षेत्र से आच्छादित है। जो की बहुत ही संवेदनशील है। बरसात के समय यहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि हम सभी को गाद- गदेरों से बचकर निर्माण के कार्य करने चाहिए जो कि हम सभी के लिए लाभदायक भी है और सुरक्षित भी है।

विनोद सुयाल ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावित परिवारजनों की ठहराने की व्यवस्थाएं की गई है, यह सुनिश्चित किया जा रहा कि सभी मूलभूत सुविधाएं मसलन पेयजल, बिजली, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध पहले दिन से ही उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रशासन निरंतर उनकी सेवा में बेहतर कार्य कर रहा है।

उक्त अवसर पर गांव की ग्राम प्रधान तीलगड श्रीमती रीना देवी, पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पेनौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश नौटियाल, मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, विधानसभा मीडिया प्रभारी राजपाल पवार, वर्तमान प्रधान राजेंद्र लेकवार, तोली प्रधान रमेश जिरवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार वर्तवाल, ग्राम प्रधान जखंनियाली श्रीमती रिसीता सिरियाल भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सत्यवीर सिंह चौहान सहित स्थानीय गणमान्य लोग और आपदा से प्रभावित लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider