Header Banner
ताज़ा ख़बरें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से दीप्ति रावत भारद्वाज की भेंट,प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने आज कर्तव्य भवन में देश की माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका के विस्तार और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में दीप्ति रावत भारद्वाज ने राज्य के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय महिला समूहों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि SHG महिलाओं ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन से लेकर डिजिटल लेन-देन तक महिलाएँ तेजी से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

बैठक में निम्न प्रमुख मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई—

SHG उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर विपणन से जोड़ना

स्थानीय हस्तशिल्प और उद्योगों का मूल्य संवर्धन

महिला उद्यमिता हेतु कौशल एवं वित्तीय प्रशिक्षण

समूह आधारित आजीविका मॉडल को और मजबूत बनाना

बैंक लिंकिंग और वित्तीय समावेशन

डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार SHG समूहों को तकनीक, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों को देखते हुए स्थानीय स्थिति के अनुरूप नए आजीविका मॉडल विकसित करने की आवश्यकता भी दोहराई।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि SHG उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राष्ट्रीय बाजारों और सरकारी क्रय प्रणाली से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, और केंद्र सरकार इस दिशा में राज्य को हर संभव सहयोग देगी।

बैठक के अंत में दीप्ति रावत भारद्वाज ने वित्त मंत्री का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग उत्तराखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes PayPal Button – PayPal plugin for WordPress PayPal Connect Jetpack CRX Addon PayPal for NEX-Forms PayPal Payment Terminal WordPress PayPal PRO Payment Terminal Paytm Payment Gateway WooCommerce Plugin PayWay API (Westpac) Gateway for WooCommerce PDF Creator for NEX-Forms PDF Embed – WordPress PDF Viewer plugin PDF Password Protect