Header Banner
ताज़ा ख़बरें

रामनगर स्टेशन होगा पहाड़ी शैली में विकसित, रेल मंत्री ने दिए आधुनिकीकरण के संकेत

देहरादून।ग ढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रामनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं नई रेल सेवाओं की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान रेल मंत्री ने रामनगर स्टेशन को पहाड़ी शैली में विकसित करने, उसके सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर सकारात्मक सहमति जताई। इसके साथ ही स्टेशन से नई रेल सेवाएं शुरू करने पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

सांसद ने बताया कि विभाग जल्द ही इन सभी मांगों पर औपचारिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी साझा करेगा, जिससे परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आधुनिकीकरण के बाद रामनगर रेलवे स्टेशन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगा।

क्षेत्रवासियों में इस खबर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में गढ़वाल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Saras – Wine Template Kit Saras – Wine WordPress Theme Saratov – Day Care & Kindergarten School WordPress Theme Sasby – App Landing & Saas WordPress Theme Sasco – SaaS Technology WordPress Theme Sash – Bootstrap 5 Admin & Dashboard Template SasPik | Landing WordPress theme Sassa – Startup Multipurpose WordPress Theme SassCo – App Landing & Startup Elementor Template Kit Sassnex – WordPress Theme for App, Saas & Startup