Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

राज्य मे बेहतर चल रही यात्रा के खिलाफ वातावरण बना रही है कांग्रेस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश मे बेहतर चल रही यात्रा और पर्यटक स्थलों की भीड़ से जहाँ युवा और आम जन उत्साहित हैं तो वहीं कांग्रेस द्वारा बनाया जा रहा नकारात्मक वातावरण निराशाजनक है।

चौहान ने कहा कि हेली सेवाएं मानकों के तहत संचालित होती है। नागरिक उड्डयन विभाग एव्ं युकाडा के अंतर्गत यात्रा उड़ान के लिए अनुमति एवं टेंडर द्वारा चिन्हित ऑपरेटर का एक ही मानक तय होता है जिसमें डीजीसीए जो भारतवर्ष की एकमात्र नागरिक उद्यान से संबंधित नोडल एजेंसी है। उसमें कहीं विभाग/इंटरनल डिपार्टमेंट होते हैं जोकि एयरक्राफ्ट चाहे वह एयरलाइन हो या प्राइवेट हेलीकॉप्टर और इंजीनियर हो या पायलट सभी की लाइसेंसिंग वही देखते हैं उन्हीं का प्रमाण पत्र देखते हुए और ऑडिट जो डीसीए करती है उसके आधार पर ऑपरेटर को चिन्हित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई कुछ घटनाएं जो हेलीकॉप्टरों के साथ में हुई है और यात्रियों को असुविधा पहुंची है उनके कार्यों की जांच चल रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं किसी की गलती से ना घटे उसे पर नए मानकों को लागू कर रही है। अगर इन एक्जिस्टिंग ऑपरेटर द्वारा यदि कोई त्रुटि हुई है या जानबूझकर की गई है उन पर नियम अनुसार कार्यवाही होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समय समय पर कड़े निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि
वेदर और तकनीकी गड़बड़ी से निपटना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकार अपने तरफ से यात्रियों की सुरक्षा के लिए निष्पक्ष रूप से इन पर जांच करेगी और आने वाले समय में इन उड़ानों को और सुरक्षित बनाने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा हो या कैंची धाम अथवा राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों मे प्रति वर्ष टूरिस्ट की भीड़ बढ़ती जा रही है। राज्य मे अच्छी सड़के, वायु यातायात तथा रहने ठहरने की व्यवस्था से बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अधिक उत्साह से राज्य की और रुख कर रहे हैं। इससे न केवल राज्य मे युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि राज्य की छवि देश के बेहतर पर्यटन राज्य के रूप मे भी हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य हित के मुद्दों पर भी राजनीति करती रही है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नकारात्मक वातावरण बनाकर वह राज्य हितों के साथ न्याय नही कर रही है। हालांकि कांग्रेस के दुष्प्रचार के बावजूद टूरिस्ट की संख्या मे प्रति वर्ष अनुमान से अधिक इजाफ़ा हो रहा है। कांग्रेस को पर्यटन प्रदेश की ओर बढ़ रहे प्रदेश की छवि को लेकर नकारात्मक वातावरण बनाने से परहेज की आवश्यकता है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व मे राज्य आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider