ताज़ा ख़बरें

राज्य को भाजपा से मिला हमेशा सम्मान, विकास का तुलनात्मक अध्ययन करे कांग्रेस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने उत्तराखंड को केंद्रीय मंत्रिमंडल मे स्थान मिलने के लिए केंद्र का आभार और राज्य के लिए सुखद बताया। उन्होंने राज्य को मंत्रिमंडल मे स्थान को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को हास्यास्पद बताया और कहा कि राज्य गठन से लेकर राज्य को विकास की अग्रिम पंक्ति मे लाने के लिए भाजपा ने अब तक साबित किया है। वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी को उनकी दलित विरोधी सोच बताया है।
चैहान ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह सुखद है कि केंद्र की हर भाजपा सरकार ने राज्य की सुध ली और भरपूर मदद की। अटल जी ने पृथक राज्य दिया तो पीएम मोदी उसे संवार रहे हैं। जहाँ तक काग्रेस का सवाल है तो कांग्रेस ने तो भाजपा के दिये विशेष पैकेज को भी छीन लिया और तब राज्य की पांच लोक सभा सीटों पर काबिज कांग्रेसी सांसद मूकदर्शक बने रहे। उस समय सांसदों ने अपने हाईकमान के सामने राज्य हित की बात भी नही उठाई। कांग्रेस काल मे राज्य को मिली मदद का भाजपा सरकार से तुलना की जाए तो यह ऊँट के मुंह मे जीरे से समान है। कांग्रेसियों को तुलनात्मक अध्ययन की जरूरत है। चैहान ने कांग्रेस के महिला शासक्तिकरण को भी ढोंग करार देते हुए कहा कि जो पार्टी राज्य से एक भी महिला को सांसद प्रत्याशी के योग्य नही मानती और टिकट वितरण मे हमेशा ही उपेक्षित रखती है उसे नारी सम्मान की बात शोभा नही देती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर क्षेत्र मे जिस तरह महिलाओं को सम्मान दिया है उसके परिणाम यह है कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद भाजपा के साथ हमेशा रहा है। वहीं कांग्रेस महिलाओं को वोट बैंक मानती रही है।
चैहान ने कहा कि यह उत्तराखंड का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मार्गदर्शक हैं। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे आज राज्य मे 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हो रही है। हवाई और सड़क कनेक्टिविटी मे हुए क्रांतिकारी कार्यों की बदौलत आज राज्य पर्यटन के क्षेत्र मे लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप राज्य देश के श्रेष्ठ राज्य की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी का राज्य से विशेष लगाव है और वह राज्य की चिंता भी करते हैं। वहीं सीएम धामी के केंद्र से बेहतर तालमेल का ही नतीजा है कि लाखों करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही है। राज्य के लिए मोदी सरकार की हैट्रिक अपार संभावना से भरी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य के प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी को उनकी दलित विरोधी सोच बताया है। साथ ही तंज किया कि जिस पार्टी के नेता चुनाव में आरक्षण समाप्ति का झूठ फैलाते रहे, उन्ही को मोदी टीम में एससी वर्ग की हिस्सेदारी हजम नही हो रही है। उन्होंने कहा अजय टम्टा लगातार तीसरी बार अल्मोड़ा लोकसभा की जनता का विश्वास हासिल करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता है। बतौर राजनैतिक एवम सामाजिक कार्यकर्ता वे एससी वर्ग के अतिरिक्त प्रदेश के सभी वर्गों में प्रिय हैं । जनप्रतिनिधि के अतिरिक्त उन्हे केंद्र और राज्य सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलना तय है। पीएम मोदी का स्वयं उत्तराखंड के प्रति स्नेह राज्य के विकास की गति को तेज करता है। लेकिन अफसोस कांग्रेस को देवभूमि की तरक्कीके और सम्मान से कोई लेना देना नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit