Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मृतक नर्स के हत्यारों की गिरफ्तारी सुखद, कलकत्ता, कन्नौज की घटनाओं पर भी आवाज उठाये कांग्रेस: चौहान

देहरादून। भाजपा ने यूपी में हुई घटना में मृतक नर्स के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस संवेदनशील प्रकरण में हुई गंभीर कार्यवाही पर राजनीति करने के बजाय कांग्रेस को कलकत्ता, अयोध्या, कन्नौज की घटनाओं पर आवाज उठाने की सलाह दी हैं।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस रुद्रपुर अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स की दुखद हत्या को लेकर असंवेदनशील राजनीति कर रही है। जबकि पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि दिवंगत बेटी के साथ यह वारदात यूपी के विलासपुर में हुई थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए रुद्रपुर में दर्ज शिकायत पर उत्तराखंड पुलिस ने शानदार भूमिका निर्वहन किया है। यही वजह है कि राजस्थान तक पीछा कर हत्यारों को गिरफ्तार किया गया, जिसके लिए पुलिस की तत्परता प्रशंसा योग्य है । आज प्रदेश की जनता, मृतक नर्स बेटी के साथ इंसाफ की शुरुआत के लिए अपने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिला अपराधों पर हो रही कठोरतम कार्यवाही हजम नही हो रही है, तभी कांग्रेस इस मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। जबकि कलकत्ता में महिला डॉक्टर के हत्यारों को बचाने वाली अपनी सहयोगी पार्टी की सरकार के खिलाफ एक शब्द नही फूट रहे हैं । इसी तरह यूपी में कांग्रेस सपा के सबसे बड़े दो लड़कों के सहयोगी ही अयोध्या और कन्नौज में बहिन बेटियों के साथ अत्याचार में पकड़े जा रहे हैं । लेकिन अफसोस इनकी जुबान केवल और केवल उत्तराखंड की छवि खराब करने के लिए ही खुलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider