ताज़ा ख़बरें

महंगी कॉपी किताब बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन

देहरादून। स्कूलों की मिलीभगत से महंगे दामों पर कॉपी किताबें बेचने और अभिभावकों को आर्थिक रूप से अनावश्यक परेशान करने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने टीम बनाकर कितावों की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिल समेत कई खामियां पाई गई। जिन दुकानों में खामियां मिली, उनकी बिल बुक जब्त कर ली गई है। छापेमारी के दौरान तीन दुकानों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। साथ ही प्रशासनिक टीम ने पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि एसजीएसटी की कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित दुकान संचालित नहीं होगी।
प्रशासनिक टीम ने छापेमारी के दौरान सुभाष रोड स्थित ब्रदर पुस्तक भंडार, डिस्पेंसरी रोड स्थित नेशनल बुक डिपो, राजपुर रोड पर स्थित यूनिवर्सल बुक डिपो पर एक साथ छापेमारी की। इन दुकानों पर जीएसटी की चोरी पकड़ी गई। साथ ही बड़े मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक और अन्य सामान बेचने, जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों पर यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक सीज की गई। साथ ही बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर दी गई। इसके साथ ही एसजीएसटी की जांच शुरू कराई गई है। टीम ने बिल बुक जब्त कर ली है और जांच पूरी होने तक दुकान संचालित नहीं होगी। इसके अलावा एसडीएम ने छापेमारी अभियान में बड़े हुए मूल्य पर किताबें बेचने, बिना बिल के किताबें नोटबुक और अन्य सामान बेचने जीएसटी की चोरी, बिना बार कोडिंग के किताबें बेचने आदि शिकायतों के क्रम में यूनिवर्सल बुक हाउस की सभी बिल बुक सीज कर ली हैं और बिना बार कोडिंग वाली किताबें सीज कर कार्रवाई की गई।
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि पिछले कई दिनों से अभिभावकों की शिकायती मिल रही थी कि स्कूल संचालक कॉपी किताबों की खरीद निर्धारित दुकानों से करने के लिए दबाव बना रहे हैं. दुकानदार भी मनमाने दाम पर किताब कॉपियों का सेट बेच रहे हैं। इस मामले का संज्ञान में लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दुकानों पर छापे में अवैध लेनदेन, ओवर रेटिंग टैक्स चोरी समेत कई कमियां मिली है। ब्रदर पुस्तक भंडार, नेशनल बुक डिपो और यूनिवर्सल बुक डिपो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बिल बुक स्टॉक रजिस्टर सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit