Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मलिन बस्तियों के 467 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

देहरादून। देहरादून नगर निगम क्षेत्र की मलिन बस्तियों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर समग्र स्वास्थ्य सुधार सुनिश्चित करना है। नगर निगम देहरादून के संजय कॉलोनी वार्ड में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इन शिविरों का आयोजन 18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मलिन बस्तियों में रह रहे नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा, “सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभकारी होगा। यहां उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार प्राप्त होगा। यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्धः इन शिविरों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ, जैसे बाल रोग, फिजिशियन, स्त्री रोग, कान, नाक, गला रोग, नेत्र रोग, गैर-संचारी रोग और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, शिविर में पैथोलॉजी जांच, आयुष्मान कार्ड बनाना, नागरिकों को निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाएं, और आवश्यकतानुसार आगे के उपचार हेतु परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है।
आयोजन का उद्देश्यः राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत इस पहल का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्तियों के नागरिकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो समय, धन, या अन्य कारणों से अस्पताल तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो पाते।
वार्ड स्तर पर जागरूकताः विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के माध्यम से वार्ड स्तर तक प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी आम जनमानस को भी प्राप्त होगी ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। एनयूएचएम के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दिन लगभग 467 से अधिक विभिन्न जांच की गई व निवासियों को स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाई वितरित की गई।
जन भागीदारी का आह्वानः स्वास्थ्य मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों व समुदाय के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल प्रदेश को स्वस्थ और खुशहाल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
शुभारंभ कार्यक्रम में स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक एनएचएम, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ संजय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ निधि रावत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ अजय नगरकर, डॉ भास्कर जुयाल सहायक निदेशक एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Interactive World Maps Interi – Creative Elementor Template Kit Interi – Interior Design Elementor Template Kit Interia – Interior Design Service Elementor Template Kit Interiocity – Home Decor Blog and Interior Design Magazine WordPress Theme Interior – Architecture and Interior Design WordPress Theme Interique | Interior Design WordPress Theme Interlinks Manager International SMS For WooCommerce Internet Provider Broadband TV WordPress Theme | Internet Service – Subnet