Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ भाजपा के नये सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से आज कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हुए हवन पूजन में सभी प्रदेश महामंत्री, मंत्री, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी समेत प्रदेश टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी के बलबीर रोड स्थित मुख्यालय में आज पूर्ण धार्मिक रीतिरिवाज और मंत्रोचार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने औपचारिक पदभार ग्रहण किया। इस दौरान हुए हवन में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री के साथ नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट , स्वराज विद्वान प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा , आदित्य चौहान, श्रीमती नेहा जोशी, गौरव पांडे, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, सह संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी नवयुक पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, आप सबको तत्काल प्रभाव से मिशन 2027 को जीतने के लिए जुटना है। एक एक बूथ तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और संगठन की सक्रियता को पहुंचाना है। आप सबके पुरुषार्थ और समर्पण से, देवभूमि की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला निश्चित है।

इस दौरान बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit