Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकाएक सक्रियता यह बताने को पर्याप्त है कि वह खुद को रेस के घोड़े की श्रेणी मे अब्बल दिखाने की होड़ मे हैं। चौहान ने कांग्रेस के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी की नसीहत ने कांग्रेस नेताओं मे इतनी स्फूर्ति का संचरण किया कि वह विपक्ष का धर्म भूलकर विकास की चर्चा के बजाय दुष्प्रचार मे जुट गए है।  उन्होंने कहा कि खनन पर आरोप की राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेताओं को यह आकलन अवश्य करना चाहिए कि पूर्व मे राजस्व क्यों नही बढ़ा। सरकार के सरंक्षण मे चोरी हुई, लेकिन धामी सरकार की पारदर्शी नीति के चलते आज खनन से राजस्व 4 गुना बढ़ गया है। अब चोरी नही, बल्कि संसाधनों का नियम के तहत शत प्रतिशत दोहन हो रहा है। चौहान ने कहा कि हरिद्वार रोप वे का टेंडर हुआ ही नही, लेकिन कांग्रेस इसे घोटाले के रूप मे प्रचारित कर रही है और यही उसकी अति सक्रियता है। हालांकि टेंडर के लिए शुरुआती दौर मे सभी औपचारिकताएं नियमानुसार अमल मे लायी गयी। उन्होंने कहा कि टीडीसी मे परिसंपत्तियों की नीलामी विधिक और पारदर्शी रूप से हुई है। लोनिवि के द्वारा उनकी बाजार मूल्य निर्धारित के बाद उच्च बोली दाता को आबंटित की गयी है और कांग्रेस तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की असफल कोशिश कर रही है। चौहान ने कहा कि केदारनाथ मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं और सोमवार तक हेली सेवाएं बन्द रखी गयी है। दुर्घटनाओं की ऑडिट के निर्देश, सभी चारधाम वैली में वैदर कैमरा लगाना जरूरी तथा यूकाडा को भविष्य में केवल डबल इंजन हैलीकॉप्टर्स संचालित करने हेतु ठोस पॉलिसी तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। किसी भी घटना की जांच और जिम्मेदारी तय की जायेगी। यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। हालांकि पूर्व मे घटित आपदा की घटनाओं या बदइंतजामी के कारण हुई घटनाओं से आज तुलना नही की जा सकती है। त्वरित रेस्पोंस और चाक चौबंद सड़कों से आज यात्रा कई गुना सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराने वाली सरकार है तो सुदृढ़ कानून व्यवस्था और माफिया पर प्रहार करने मे सरकार ने विकास और सुशासन के कीर्तिमान स्थापित किये हैं। बेहतर होता कि खुद को साबित करने के बजाय कांग्रेसी विकास की दौड़ मे भागीदारी करते तो यह राज्य की सच्ची सेवा होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider