ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, भाजपा केंद्र में तीसरी बार बनाएगी सरकार

देहरादून। राजधानी देहरादून में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने सशक्त महिला सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें वर्चुअल तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने हिस्सा लिया।

इस मौके में भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा पूरी गंभीरता के साथ घर-घर तक पहुंचाने की प्लानिंग तैयार कर रही है । वर्चुअल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा मे ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है प्रदेश के सुदूर क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित हो रही हैं ।

उनका कहना है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना चल रही है जिसका लाभ प्रदेश की सीमांत क्षेत्रों में रहने वाली नारी शक्ति को मिल रहा है जिससे आर्थिक तौर पर महिलाएं सशक्त हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही मूल मंत्र है कि किस तरह से देश मजबूत हो और नारी शक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें।

भाजपा के सशक्त महिला सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है नारी सशक्तिकरण का अभियान चरितार्थ हो रहा है उनका कहना है कि नारी वंदन से जहां महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बढ़ेगी वहीं राजनीतिक ,आर्थिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं की भूमिका मजबूत हो रही है।

उनका कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है सभी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सैकड़ो साल के बाद या दिन आया है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने उसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर सशक्त महिला सम्मेलन में चर्चा की गई भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं जिसकी वजह से महिलाएं न सिर्फ की आर्थिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है बल्कि मैनेजमेंट, आईटी ,साइंस खेल के साथ आर्थिक और सामाजिक जैसे सेक्टर में भी बेहतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने इसके लिए महिलाओं को एकजुट होने का संकल्प लेना होगा।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिलाएं घर-घर तक लेकर जाएगी प्रदेश के सुदूर और सीमांत इलाकों की नारी शक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके । इसके लिए सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है उनका कहना है कि केंद्र सरकार जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है वहीं प्रदेश सरकार लखपति दीदी जैसी योजना चलाकर महिलाओं की आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के आर्थिक सामाजिक उत्थान को लेकर काम कर रहे हैं जिसका लगातार फायदा महिलाओं को मिल रहा है उन्होंने महिलाओं से अपील की, सभी एकजुट होकर तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाएं।

कार्यक्रम का संचालन गीता रावत प्रदेश महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने किया। राजधानी देहरादून कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अजेय कुमार भाजपा महामंत्री संगठन, महिला मोर्चा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कुलदीप कुमार , आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, विधायक खजान दास, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, संस्कृति कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट,भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज, नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , गीता रावत प्रदेश महिला महामंत्री, रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, कमली भट्ट पूनम शर्मा प्रदेश मंत्री, वंदना ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा ,शकुंतला देवलाल कार्यालय सचिव, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा , निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा अनीता ममगई ,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अर्चना बगड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा देहरादून, सुषमा कुकरेती, अनीता, सरस्वती, पूनम ममगाई ,रानी सैनी सुमन सिंह, प्रियंका गोसाई, नीलू सहनी, दिव्या नेगी, बबली चौहान वैजयंती माला, रीता, तारा देवी ,सारिका पंवार, मंजू अनीता शास्त्री अंशिता शर्मा, मधु डंगवाल विनीता थापा के साथ भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit