Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले,कांग्रेस का इतिहास सेना के अपमान करने का रहा

देहरादून। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने को सेनाओं का मनोबल पर चोट बताया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास सेना के अपमान करने का रहा है और ये सब उनके आलाकमान की शह पर होता है।

उन्होंने कहा, आज देश पहलगाम की घटना से दुखी और आक्रोश में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाएं आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने जा रही हैं। ऐसी में कांग्रेस के बड़े नेता का 2019 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत का टैप रिकॉर्ड फिर से बजाना बहुत ही शर्मनाक एवं देश विरोधी है। यह सिर्फ चन्नी का निजी बयान नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी का संगठित और आधिकारिक रुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व द्वारा जानबूझकर चन्नी को मोहरा बनाकर सेना की बहादुरी पर सवाल खड़े किए हैं। जो उनकी देश विरोधी सोच को स्पष्ट करता है दरअसल कांग्रेस को कभी भी भारत की सेना और उसकी वीरता पर भरोसा नहीं रहा है। आज तो जनता के का कोर्स को देखते हुए कांग्रेस इस मुद्दे पर कांग्रेस बार-बार दोहरी भाषा बोल रही है। एक ओर वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात करती है और दूसरी ओर जब सरकार सर्जिकल स्ट्राइक जैसे निर्णायक कदम उठाती है, तो उसी पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पार्टी की बैठक में केंद्र सरकार से आतंकवाद पर एक्शन प्लान की मांग करते हैं. लेकिन जब सरकार कार्रवाई करती है तो पार्टी उस पर ही सवाल उठाने लगती है।

उन्होंने कहा, जनता अब कांग्रेस से जवाब चाहती है कि क्यों वे बार-बार इस तरह के बयानों से देश की सेना का मनोबल तोड़ती है? ये उनकी वोट बैंक की राजनीति और सेना के प्रति दुर्भावना को दर्शाती है। लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस के इस तरह के बयानों के लिए समय आने पर सबक सिखाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme