ताज़ा ख़बरें

भट्ट ने जताया मतदाताओं का आभार, रिकार्ड मतों से जीत का दावा

देहरादून। भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलौर और बद्रीनाथ उप चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जनता का आभार जताया और दोनों सीटों पर रिकार्ड मतों से जीत का दावा किया है।

भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर विकास और राष्ट्रवादी विचार धारा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस की झूठ और अफवाह फैलाने की कोशिशों का करारा जबाव, जनता ने भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग किया है। उन्होंने जानकारी दी सभी बूथों से जो जानकारी संगठन को मिली है, उससे दोनों सीट पर कमल का खिलना तय है। जनता ने क्षेत्र के विकास और राष्ट्रवाद एवं देवभूमि की पहचान बरकार रखने की हमारी कोशिशों पर मुहर लगाई है। लोकतंत्र और आरक्षण समाप्त होने की विपक्षी अफवाह और भ्रम को नकारने के लिए मत दिया है। साथ ही विकसित भारत निर्माण के लिए विकसित उत्तराखंड के लिए मुख्यमंत्री धामी को जनादेश दिया है। बद्रीनाथ सीट पर तो भाजपा का जीतना पूर्व से ही लगभग तय है, लेकिन मंगलोर सीट को पहली बार जीत कर भाजपा नया इतिहास बनाने जा रही है।

उन्होंने मंगलोर के घटनाक्रम को लेकर, कांग्रेस पर साजिश कर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा, कांग्रेस को भी मंगलोर की जनता का विकास के प्रति रुझान का अंदाजा हो गया था । यही वजह है कि सोची समझी साजिश के तहत, विधानसभा के बाहर से आए कार्यकर्ताओं द्वारा वहां माहौल खराब करवाने की कोशिश की गई। जनता ने स्वतंत्र और निडर होकर क्षेत्र के विकास के लिए रिकॉर्ड मतदान कर भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit