Header Banner
ताज़ा ख़बरें

ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष साथियों के साथ भाजपा में हुए शामिल

नैनीताल। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। आपको बता दें कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाई जा रही है। नुक्कड़ सभाओं के साथ ही सभी प्रत्याशी व सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं। पौड़ी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी मंगलवार शाम रामनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ ही कई लोगों से मुलाकात की।
आज अनिल बलूनी के समक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान सभा के प्रदेश अध्यक्ष हेम भट्ट ने अपने 100 से ज्यादा सदस्यों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि मोदी की कार्य प्रणाली और कार्य करने के तरीके से प्रभावित होकर उन्होंने और उनके सभी सदस्यों ने भाजपा ज्वाइन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सभा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हिंदुस्तान में सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। ये काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही हो सकता है। उन्होंने कहा इसीलिए हम सब ने भाजपा को ज्वाइन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Baker – Fresh Bakery, Pastry and Cake Shop WordPress Theme Bakery.co – Bakery Shop Elementor Template Kit Bakery | WordPress Cake & Food Theme Bakevo – Bakery & Cookies WordPress Theme Baller – Basketball Team & Sports Club Elementor Template Kit Baltoo – Tattoo Studio and Artist Elementor Template Kit Bambini – Kindergarten & Pre-School Theme Bame – eSports and Gaming WordPress Theme Bandco – Consulting Business WordPress Theme Bankai – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit