ताज़ा ख़बरें

बलूनी बोले, जीएसटी सुधार का कार्यक्रम बड़े स्तर पर  किया जाएगा संचालित

दिल्ली। गढ़वाल लोक सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी सुधार के लिए एक संपूर्ण कार्ययोजना तैयार की है। हर प्रदेश और जिले की इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि आम जनता को नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म की जानकारी दी जाए। श्री बलूनी ने बताया कि जीएसटी सुधार का पूरा कार्यक्रम बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा और एक विशेष दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता और मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी।
अनिल बलूनी ने कहा कि नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म से जनता को वास्तविक लाभ और राहत मिली है। इस सुधार के जरिए हर परिवार और व्यापारी को सरलीकरण और कर में कमी का फायदा हुआ है। यह कार्य माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसी लाभ को जन-जन तक पहुँचाने और जनता को इसके महत्व से अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक संपूर्ण कार्ययोजना तैयार की है।

अनिल बलूनी ने कहा कि सभी स्तरों प्रदेश और जिले की इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि आम जनता को जीएसटी सुधार के बारे में जानकारी दी जाए। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक-एक चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी व्यापारी भी यह जान सकेंगे कि सरलीकरण के बाद उनके लिए क्या सुविधाएँ और लाभ उपलब्ध हुए हैं। साथ ही, बड़े मीडिया सेंटरों और प्रदेश की राजधानी तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इस प्रकार, जीएसटी सुधार से जुड़ा पूरा कार्यक्रम बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा। एक विशेष दिन आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता और मीडिया को कार्ययोजना की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin