Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बलूनी बोले, गढ़वाल क्षेत्र में होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ने रुद्रप्रयाग में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान में प्रतिभाग किया। साथ ही स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व सैनिकों, ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भाजपा ऐसे मनीषी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से न केवल पार्टी की सेवा की, बल्कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाया और इस विचारधारा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान भी दिया। ऐसे कई लोग जिन्होंने भारत की राजनीति में ध्रुव तारे की भूमिका निभाई। वे गढ़वाल लोकसभा से जुड़े रहे हैं। मुझे गर्व होता है कि मैं भी आप सभी के सहयोग, मेहनत और आशीर्वाद से इस लोकसभा का प्रतिनिधि बना। गढ़वाल सांसद ने कहा कि मेरा संसदीय जीवन इस बात का गवाह है कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी। अनिल बलूनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो शुरूआत से अब तक अपनी विचारधारा पर कायम रही है। बाकी सभी राजनीतिक दलों ने समय-समय पर अपनी सोच, विचारधारा और नीतियों से समझौता किया है। गढ़वाल सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा और दिल का रिश्ता है।
कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग भारत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। वहीं राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी बलवीर घुनियाल ने भाजपा की चुनावी सम्मेलन एवं संगठनात्मक विस्तार पर मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने सभी मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के उचित दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद विशाली ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक विक्रम कंडारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, दरम्यान जख़वाल, अरुण चमोली, सरला खंडूरी, त्रिलोक रावत, अजय सेमवाल, विकास डिमरी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider