Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बजट से राज्य में डबल इंजन सरकार की गति कई गुना तीव्र होगी

देहरादून। भाजपा ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर, विकसित भारत की संकल्प पूर्ति वाला बजट बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित देवभूमि की बजट में विशेष चिंता करने के लिए पीएम, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बजट से प्राप्त होने वाले ईंधन से डबल इंजन सरकार की गति, राज्य में कई गुना तीव्र होने की उम्मीद जताई।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद श्री भट्ट ने आज प्रस्तुत बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग को ताकत देने वाला बजट बताया । जिसमे महिला शशक्तिकरण के माध्यम से उनकी भागेदारी बढ़ाने की बात की गई है, मुद्रा लोन की लिमिट में वृद्धि की गई, साथ ही रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला यह बजट है । यह आत्म निर्भर विकसित भारत का वो दस्तावेज है जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट, किसानों, व्यापारियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ विशेष रूप से माध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है ।

उन्होंने बाढ़ एवं आपदा से लगातार उत्तराखंड में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए बजट में विशेष मदद की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा, सर्वविदित है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदा के चलते प्रत्येक वर्ष देवभूमि को बड़े पैमाने पर राजस्व एवं जन हानि को झेलना पड़ता है ।बजट भाषण में परिलक्षित केंद्र की यह चिंता, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सतत प्रयासों का नतीजा है। जिसके लिए भाजपा, राज्य की जनता तरफ सीएम का विशेष रूप से धन्यवाद करती है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, देश का यह आम बजट, प्रदेश में विकास की दिशा में डबल इंजन की सरकार की गति को कई गुना बढ़ाएगा। जिससे उत्तराखंड, अमृत काल में श्रेष्ठ राज्य बनने के अपने सफर को निर्णायक चरण में ले जाने में सफल होगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine