Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने गढ़े विकास के नये कीर्तिमान: महाराज

रुद्रप्रयाग। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन क्षेत्र अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से कनेक्टिविटी बढी है।

उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला भाजपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कही। पत्रकार वार्ता के पश्चात उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और सभी को होली की भी शुभकामनाएं दी।

पत्रकारों को प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से एक बार फिर से पावन बेला की शुरुआत होगी और पूरा देश मोदी के विज़न को देखते हुए भाजपा के “400 पार” के नारे को सार्थक करते हुए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किये हैं। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डाला गया। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई है। UCC विधेयक पास किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप की शुरुआत की गई। दंगाइयों के विरुद्ध कार्यवाही को ट्रिब्यूनल का गठन किया गया। इसके गठन के बाद अब जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने बताया कि राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों का निर्माण किया है। मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत 48 मन्दिरों का चयन कर प्रथम चरण में 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास कार्य किये जा रहे हैं। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण पिछले वर्ष रिकार्ड श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारे। श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के तहत प्रथम चरण में 225 करोड़ के कार्य किये गये। श्री बदरीनाथ धाम के विकास के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में श्री बदरीनाथ धाम को Smart Spiritual Hill Town के रूप में विकसित करने के लिये 273 करोड़ की धनराशि के कार्य किये जा रहे है। बाईब्रेन्ट विलेज योजना के तहत माणा गांव में 5 परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य सरकार को दी गई है। ग्राम सारी (रुद्रप्रयाग) और बगोरी (उत्तरकाशी) को ग्रामीण पर्यटन के अन्तर्गत मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। जागेश्वर धाम, महासू देवता हनोल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ केदारनाथ की भाँति विकसित करने के लिये मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5000 से अधिक होम स्टे बन चुके हैं। जनपद में स्थित कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहली बार 108 वालमपुरी शंख पूजा का आयोजन किया गया।

श्री महाराज ने कहा कि सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 2449.35 करोड़ की धनराशि से 2960.02 किमी सड़कों का निर्माण किया गया। प्रदेश में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पेंच रिपोर्टिंग ऐप की शुरूआत की गयी है। जनपद रूद्रप्रयाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में 36.06 करोड़ की लागत से 37.82 किमी सड़कों का निर्माण किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में सिंचाई विभाग ने प्रदेश में 92 नहरों, 24 नलकूपों सहित 298 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को पूरा किया। बहुउद्देशिय जमरानी बांध हेतु 3808.16 करोड़ लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक सवीकृति प्राप्त हुई। सौंग बांध परियोजना से देहरादून एवं उपनगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 2491.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां भी प्राप्त हुई हैं।

श्री महाराज ने कहा कि पंचायत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षों में प्रदेश में कुल 900 पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई। जनपद रूद्रप्रयाग में पिछले 2 वर्षों में 39 पंचायत भवन नव निर्माण हेतु स्वीकृत किये गये।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भूमिधरी का अधिकार प्रदान किया गया।
1.84 लाख अंत्योदय परिवारों को साल में 3 मुफ्त रिफिल गैस सिलेंडर दिये गये। अब पति और पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन में 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये कर दी गयी है।

विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट वितरण किये गये।
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले प्रतियोगियों को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण के लिए विधानसभा में विधेयक पास किया गया। एप्पल मिशन के तहत किसानों के लिये ₹35 करोड़ की योजना प्रारम्भ की गई। 304 करोड़ की लागत से 17 से अधिक क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस की स्थापना की गई। निःशुल्क उपचार हेतु अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अबतक 8 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त उपचार किया गया। विभिन्न विभागों में लगभग 20-22 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। अब तक लोक सेवा आयोग से 6635 युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। UKSSSC के तहत विभिन्न विभागों में अबतक 7600 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से प्रदेश में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है। राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई। बहुप्रतीक्षित लखवाड़ एवं जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के 486 करोड़ की लागत से निर्मित नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया गया।
बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार, काशीपुर जंक्शन और टनकपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतनमान में भी बढ़ोतरी की है।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला, पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, केदारनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुलदीप रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, उपाध्यक्ष अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भंडारी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल और बुद्धि बल्लभ थपलियाल आदि कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider