Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

निशंक बोले, पिछले दस वर्षों में उत्तराखण्ड के विकास को मिली है नई गति

रुद्रप्रयाग। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जनपद के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं ने निशंक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुये जमकर आतिशबाजी की।
भाजपा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 2014 के बाद उत्तराखंड का विकास हुआ है। कई गुना राशि 10 वर्षो में उत्तराखंड के विकास के लिये मिली है। सीएम बेहतर ढंग से कार्य कर हरे हैं। राज्य औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। भाजपा इस राज्य के घर-घर में पहुंची है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा में रुद्रप्रयाग क्षेत्र प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। जहां मैने वर्षां पूर्व प्रतिनिधित्व किया, वहां का चहुंमुखी विकास हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ताकत दिखाई है। आज प्रधानमंत्री ऐसी स्थिति में है, जो पूरे विश्व में किसी भी देश की मध्यस्ता तक कर रहे हैं। 2000 से पहले हमारे राज्य के पहाड़ी इलाकों की कैसी स्थिति थी और आज राज्य विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड, छत्तीसगढ़ में उत्तराखंड सबसे आगे हैं। शिक्षा का हव उत्तराखंड है। उत्तराखण्ड देश को जवानी के साथ पानी भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में नकल विरोधी कानून आया है और जो भी आरोपी रहे हैं वह सलाखों के पीछे गए हैं। अपराध करने वाले को कठोर सजा देने काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में आंदोलनरत युवाओं की मांग पर सीबीआई की जांच की संस्तुति दी गई है। सरकार जीरो वन से घंटों के हिसाब से कार्य कर रही है। युवाओं की सीबीआई जांच की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पिछले कुछ वर्षों में 25 हजार लोगों को नौकरियां मिली हैं। पीसीएस की कई परीक्षाएं हुई है। निशंक ने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमें दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनने का सौभाग्य मिला है। कैबिनेट विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का काम है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भटट, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट, विजय कप्रवाण सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider