Header Banner
ताज़ा ख़बरें

तुष्टिकरण के चलते देवभूमि ने सपा को किया साफ, अब कांग्रेस के सपा चट होने की बारी

देहरादून। भाजपा ने कांवड़ यात्रा में सुरक्षा दृष्टि से दुकान से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रिया को कानून सम्मत बताते हुए स्वागत किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, कांवड़ जैसी धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा की पवित्रता और कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार और हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं सपा सांसद हसन और कांग्रेस नेताओं के बयान को तुष्टिकरण से प्रेरित बताया। कहा, देवभूमि की जनता को यह स्वीकार नहीं हैं, उसने सपा को राज्य से पूरी तरह साफ किया है और इसी लीक पर चलने वाली कांग्रेस भी शीघ्र सपा चट होने की तरफ अग्रसर है।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने अपने नए कार्यकाल को लेकर कहा, केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास मुझ पर किया है उसपर में पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अब हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और सामूहिकता से संगठन की मजबूती के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के कामों को जन जन के बीच पहुंचाना है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी हैं और पार्टी की तरफ से जिला पंचायत सदस्य पदों को लेकर समर्थित प्रत्याशियों के नामों पर विचार अंतिम चरण में है। जिसके सभी नामों की घोषणा 5 जुलाई से पूर्व चरणबद्ध तरीके से कर दी जाएगी। वहीं आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी पार्टी, शीघ्र कार्य प्रारंभ करने जा रही है। वहीं उन्होंने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के दुकानों पर नेम प्लेट सहित सभी जरूरी जानकारी लिखने की प्रक्रिया का स्वागत किया है। कहा, कानून भी इसकी इजाजत देता है कि व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिक, पंजीकरण आदि तमाम आवश्यक जानकारी को सार्वजनिक किया जाए। इससे अनावश्यक रूप से कांवड़ियों और दुकानदारों के मध्य पैदा होने वाले विवादों से बचा जा सकेगा। दरअसल कांवड़ एक धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा है, उसकी पवित्रता और कानून व्यवस्था बरकरार रखना सरकार और हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यूपी के सपा सांसद एस टी हसन द्वारा सरकार की इस कोशिश को पहलगाम के आतंकवादियों से जोड़ने का कठोर शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा, सपा तुष्टिकरण की राजनीति के लिए इस तरह के बयान जानबूझकर देती है। लेकिन देवभूमि की जनता हमेशा से ऐसी राजनैतिक प्रवृति को सिरे से नकारती रही है। उसने सपा को कभी उत्तराखंड में कभी जमने नहीं दिया और यहां से पूरी तरह समाप्त कर दिया। ठीक यही हाल कांग्रेस का भी होने जा रहा है, क्योंकि उनके नेता भी मुस्लिम मतों के लालच में ऐसी ही समुदाय विशेष को खुश करने वाली बाते करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme