Header Banner
ताज़ा ख़बरें

टीएचडीसी परियोजना परिसर में “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन से गूंजा वातावरण

पीपलकोटी (चमोली)। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (Vishnugad-Peepalkoti Hydro Electric Project – V.P.H.E.P.) में  भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परियोजना परिसर में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना उस समय चरम पर थी जब सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का गायन किया। इस सामूहिक स्वर ने एकता, समर्पण और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख अजय वर्मा के साथ वरिष्ठ अधिकारी के.पी. सिंह (महाप्रबंधक, टीबीएम), पी.एस. रावत (महाप्रबंधक, पावर हाउस/टीबीएम), आर.एस. राणा (महाप्रबंधक, ईएम), संजय ममगाईं (अपर महाप्रबंधक, एचएम/मैकेनिकल), एस.पी. डोभाल (अपर महाप्रबंधक, पावर हाउस), ओ.पी. आर्य (अपर महाप्रबंधक, सीओ/टाउनशिप), आर.एस. पंवार (उप महाप्रबंधक, सीओ), बी.एस. चौधरी (उप महाप्रबंधक, क्यूसी) तथा वी.डी. भट्ट (वरिष्ठ प्रबंधक एवं प्रभारी – मानव संसाधन एवं प्रशासन) उपस्थित रहे।

वंदे मातरम्” का ऐतिहासिक महत्व

इस अवसर पर अजय वर्मा, परियोजना प्रमुख, ने अपने संबोधन में “वंदे मातरम्” के ऐतिहासिक महत्व और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन न केवल हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी सशक्त करते हैं।

 देशभक्ति और एकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल के वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं और सभी को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं।
वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme