Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे दायित्वधारी : भट्ट

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकार मे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और सभी मनोनीत दायित्वधारियों को बधाई देते हुए जनकल्याणकारी कार्यों को धरातल तक पहुंचाने में सहयोगी बनने की अपेक्षा की ।

भट्ट ने प्रदेश सरकार द्वारा दायित्वधारियों की नई सूची जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बार संगठन से 11 वरिष्ठ, योग्य और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है । उन्होंने सभी नव मनोनीत दायित्वधारियों को बधाई देते हुए भाजपा सरकार के मिशन में महत्वपूर्ण सहयोग करने के लिए शुभकामना दी । उन्होंने सरकार में भूमिका निर्वहन के लिए चुने गए अब तक के सभी 21 कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि अनेक महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाएं आज प्रदेशवासियों का दशो दिशा बदल रही हैं। हमे उनकी प्रतिपादन क्षमता की गति तेज करते हुए अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है । उन्होंने कहा कि सभी सरकार के सहयोग के लिए संगठन के माध्यम से मनोनीत जनता के प्रतिनिधि हैं । लिहाजा सरकार में उनके सहयोग से समाज होने वाले सकारात्मक बदलाव, जनता में पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष की विश्वनीयता को अधिक प्रबल करेगा । यही विश्वसनीयता गांव गांव, घर घर में संगठन को पहले से अधिक मजबूती प्रदान करने का काम करेगी ।

श्री महेंद्र ने सभी दायित्वधारियों पर भरोसा जताया कि वे सीएम धामी और प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit