ताज़ा ख़बरें

बलूनी के कार्यकाल मे घूमा पहाड़ के विकास का पहिया

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में अग्रणी रहने वाले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर पहाड़ के विकास के पहिए को तेजी से घुमाने का प्रयास किया है। उन्होंने चमोली जिले के विकास खंड कर्णप्रयाग की स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की जोरदार पहल की है। उन्होंने जहां कर्णप्रयाग अस्पताल के लिए 21 लाख के चिकित्सा उपकरण देने की अनुशंशा की है, वहीं महिला बेस अस्पताल सिमली के लिए पांच लाख के उपकरण देने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने जिला नोडल अधिकारी, डीएम पौड़ी को पत्र लिखा है। दरअसल पहाड़ में हमेशा से चिकित्सा सुविधाओं का अभाव रहा है, लेकिन जब से भाजपा की डबल इंजन सरकार आयी है, तब से इन सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा के कर्मठ नेता और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी पहाड़ से हैं और यहां के दुख-दर्द को अच्छी तरह से जानते हैं। पहाड़ के लोगों के लिए यह उनकी तरफ से अनूठी सौगात है। अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 35 लाख रुपए जारी करने की अनुशंसा की है। उन्होंने इस संबंध में पौड़ी के डीएम को चिट्ठी भेजी है।
उल्लेखनीय है कि पहाड़ के विकास को लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी हमेशा सक्रिय रहते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। अपने खराब स्वास्थ्य के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी। और हमेशा पहाड़ के सरोकारों को सजगता से उठाते रहे हैं। प्रदेश के मुद्दों की लड़ाई में वे बढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। यही वजह है कि अपनी राज्यसभा सांसद निधि से पहाड़ के लोगों के लिए उन्होंने लाखों के चिकित्सकीय उपकरण देने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने उपजिला चिकित्साल कर्णप्रयाग के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के लिए 16 लाख रुपये, ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर के लिए 5 लाख रुपए देने की अनुशंसा की है। वहीं अनिल बलूनी ने सिमली के महिला बेस अस्पताल में सी आर्म मशीन के लिए चौदह लाख रुपए देने की भी अनुशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit