Header Banner
ताज़ा ख़बरें

गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक बेटा गंभीर घायल

चमोली। जनपद चमोली के गोपेश्वर–पोखरी मोटर मार्ग पर देवखाल के समीप गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, अनीता (खाली) त्रिपाठी पत्नी अरविंद त्रिपाठी, निवासी ग्राम विशालखाल, विकासखण्ड पोखरी, बीते दिन भैयादूज के अवसर पर अपने मायके देवखाल आई हुई थीं। गुरुवार दोपहर वे अपने पति अरविंद त्रिपाठी और दो बेटों अनंत स्वरूप तथा अंभुज त्रिपाठी के साथ वापस अपने ससुराल विशालखाल लौट रही थीं।

रास्ते में देवखाल के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गिरते ही कार में आग लग गई, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता त्रिपाठी, और बेटा अनंत स्वरूप त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि छोटा बेटा अंभुज त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहे अनंत स्वरूप त्रिपाठी की मौत सीट बेल्ट बंधे होने के कारण कार से बाहर न निकल पाने से हुई। कार में आग लगने के बाद वे भीतर ही जल गए।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes YellowPencil – Visual CSS Style Editor Yena – Beauty & Cosmetic WooCommerce Theme Yet Skin – Add-on for Go Pricing YITH Advanced Refund System for WooCommerce Premium YITH Amazon S3 Storage Premium YITH Auctions for WooCommerce Premium YITH Best Price Guaranteed for WooCommerce Premium YITH Boemia | The Best WordPress E-Commerce Theme YITH Booking And Appointment for WooCommerce Premium YITH Composite Products for WooCommerce Premium