Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कौस्तुभानंद जोशी पर दांव खेल सकती भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोक सभा के लिए वोटिंग हुई थी और अब सबकी निगाहें परिणाम के दिन चार जून पर टिकी हैं। भाजपा पांचों सीटें जीतने की उम्मीद से लबरेज दिखाई दे रही है। अपनी जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। इसी चुनावी उत्सव में यहां निकाय चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, इसलिए कह सकते हैं कि यहां चुनावी माहौल बना हुआ है। दरअसल प्रदेश में विधान सभा चुनावों के बाद जो सबसे बड़ा चुनावी समर होता है, वह निकाय चुनाव का होता है। और इसके लिए हर पार्टी अपने दमदार प्रत्याशियों की लिस्टंग करती है। और इन दिनों में यह कार्य जोरों पर चल रहा है। निकाय चुनावों को लेकर हो रही गहमा-गहमी के बीच संभावित प्रत्याशियों की दावेदारी भी तेज होने लगी है। हालांकि निकाय चुनाव कब होंगे, ये किसी को नहीं पता, लेकिन सभी संभावित प्रत्याशी निकाय चुनाव में आरक्षण और सीटों के बदलाव की स्थिति पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद को लेकर दावेदारी करने वालों की लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने हल्द्वानी आकर अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली थी, जिसके बाद भाजपा के कई महिला और पुरुष प्रत्याशी अपनी दावेदारी करते नजर आए, लेकिन फिलहाल इस दौड़ में कौस्तुभानंद जोशी सबसे आगे चल रहे हैं। पार्टी उनकी साफ छवि और कर्मठता का ईनाम उन्हें दे सकती है। वे समाज सेवा का अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी ईमानदार छवि भी है, इसलिए वे पार्टी के लिए अधिक भरोसेमंद साबित हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि उनकी संगठन में भी अच्छी पकड़ है और उन्हें काम करने का भी अच्छा अनुभव है। वे अभी वर्तमान में दूसरी बार भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी हैं। संगठन में अच्छे काम करने पर दूसरी बार संगठन ने उन्हें कार्यालय का प्रभार सौंपा है और भरोसा जताया है। वे संघ में भी कई अहम पदों पर रहे हैं।
वहीं, वर्तमान मेयर डॉ. जोगेंद्र के अलावा भुवन जोशी, प्रकाश रावत, प्रकाश हरबोला, प्रमोद तौलिया, हरीश आर्या, जितेन्द्र मेहता, दिनेश रंधावा, पनराम महिलाओं में सुमित्रा, रित्तु डालाकोटी,रेनू अधिकारी, विजया लक्ष्मी चौहान, शान्ति भट्ट समेत दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं। उधर, नगर निगम के लिए कांग्रेस से 19 लोगों ने मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की है। इन 19 नेताओं में से 11 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। जंहा पूर्व के चुनावों में भाजपा में मेयर के दावेदारों की लिस्ट छोटी थी, लेकिन अब 2024 के नगर निगम चुनाव में यह लिस्ट लंबी है और सभी दावेदार जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं और टिकट मिलते ही सभी जीत के प्रति आस्वस्त दिख रहे है। अब देखना ये है कि कब चुनाव होगा, कौन प्रत्याशी होगा और किसके सर ताज सजेगा, जल्द ही इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। कौस्तुभानंद जोशी ने अभिनव भारत संगठन के माध्यम से हल्द्वानी में कई बड़े काम किये हैं जिसका फायदा उनको मिल सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce Multicon – Multi-Purpose Construction Industry Theme Multikart – eCommerce HTML + Admin + Email + Invoice Template Multikart – React Next JS Multipurpose Ecommerce, React Hooks , Context API MultiLive – Multiple Live Stream Broadcaster Plugin for WordPress Multimedia Responsive Carousel with Image Video Audio Support – WordPress Plugin Multinews | Multi-purpose WordPress News,Magazine Multiple Vendor for Rental Marketplace in WooCommerce (add-ons) MultiPurpose Before After Slider