Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कांग्रेसी फ्लॉप शो में जनहित के मुद्दे और जनता दोनों नदारद

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेसी प्रदर्शन को फ्लॉप बताते हुए कहा, उनके नेता जनहित के मुद्दों पर सदन में सोते हैं और प्रदेशाध्यक्ष बनने की होड़ में सड़कों पर उतरते हैं। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस प्रदर्शन को लगातार जनता द्वारा नकारे जाने की विपक्षी छटफ़टाहट बताया। कहा, दरअसल विकास की उपलब्धियां, ऐतिहासक फैसले, मुख्यमंत्री की जन नेता की छवि को पचाना उनके लिए संभव नहीं है।

विभिन्न बिंदुओं पर राजभवन घेराव को लेकर मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए उन्होंने कहा, इस मुद्दोंविहीन और विचारहीन प्रदर्शन को जनता ने भी जीरो नंबर दिए हैं, क्योंकि नेताओं के जमघट से आम लोग पूरी तरह नदारद रहे। ये वोट चोरी, आपदा और कानून व्यवस्था का झूठा आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की असफल कोशिश से अधिक कुछ नहीं था। वहीं आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय उनके नेताओं को सदन में सोते हुए प्रदेशवासियों ने देखा है।

उन्होंने कहा, अपराधीयुक्त सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी को कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। हमारी सरकार की जवाबदेही जनता के प्रति है और प्रदेश में अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से अमल हो रहा है। प्रदेश में छोटा हो या बड़ा, अब तक कोई भी प्रकरण ऐसा नहीं है जिसमें कठोरतम कार्रवाई नहीं की गई हो। आरोपी बड़े से बड़ा क्यों ना हो, या तो उसे सजा हुई या फिर वह सलाखों के पीछे है। उन्होंने पलट कर कांग्रेस से ही सवाल किया कि वे बताएं कौन से अपराध पर कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कटाक्ष किया, दरअसल कांग्रेस को असल दिक्कत, भाजपा सरकारों के विगत 8 वर्ष के सफल कार्यकाल और विशेषकर मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों से है। उनके नेताओं को हैरानी है कि लगातार 8 वर्षों से भाजपा की सरकारों में प्रदेश तेजी से आगे कैसे बढ़ रहा है। उन्हें वर्तमान सरकार की उपलब्धियों से आम लोगों के जीवन में आए बदलावों से हैरत है। अपने निर्णायक एवं ऐतिहासिक फैसलों और दूरदर्शी नेतृत्व से सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी की छवि राष्ट्रीय नेता की बनी है, यह तकलीफ कांग्रेस नेताओं को है। एक तरफ भाजपा संगठन गांव गांव, घर घर जनता का विश्वास जीतते हुए अपना विस्तार कर रही है, वहीं कांग्रेस लगातार हार से सिमटती जा रही है। ये वो असल लाईलाज दर्द है, जिसको छिपाने के लिए कांग्रेस नेता ऐसे फ्लॉप शो आयोजित करते रहते हैं। इन दिनों वहां प्रदेशाध्यक्ष बनने की रेस भी चल रही है, उनमें एकदूसरे से बढ़चढ़ कर झूठे और गैरजिम्मेदार बयानबाजी की होड़ लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit