Header Banner
ताज़ा ख़बरें

आरोप: सतपाल महाराज की शह पर मनमानी कर रहा है इंजीनियर

10 साल से डटे सहायक अभियंता को मंत्री के सरंक्षण का आरोप

चमोली। 10 सालों से एक स्थान पर डटे सिंचाई खंड थराली के प्रभारी ईई राजकुमार चौधरी के खिलाफ ठेकेदार संघ और स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज पर ईई को शह देने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया।

लंबे समय से आंदोलनरत ठेकेदार संघ थराली ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर सिंचाई खंड थराली में स्थाई अभियंता की नियुक्ति तथा विगत 3 वर्षों की वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच की मांग की है। ठेकेदार संघ थराली के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्शवाण के नेतृत्व में थराली,देवाल,नारायण बगड़ के ठेकेदारों ने सिंचाई विभाग कार्यालय के बाहर तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों से सिंचाई खंड में स्थाई अधिशासी अभियंता की नियुक्ति न होना सरकार की उदासीनता को दिखाता है

ठेकेदार संघ ने आरोप लगाया कि थराली के प्रभारी ई ई राजकुमार चौधरी पिछले 10 वर्षों से सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। 2021 से अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त प्रभार भी उक्त अभियंता के पास है। इस बीच उनके द्वारा सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि पर कोई भी निविदा नियम अनुसार आमंत्रित किए बिना मनमानी करते हुए अपने चहेतों को अनुबंध गठित कर सरकारी धन का नियम विरुद्ध दुरुपयोग किया जा रहा है। उक्त अधिकारी के खिलाफ ठेकेदारों द्वारा कई बार शिकायत भेजी जा चुकी है, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते हैं उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उप जिला अधिकारी थराली अबरार अहमद के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सिंचाई खंड थराली में स्थाई अधिशासी अभियंता की नियुक्ति की जाए तथा सिंचाई खंड थराली की विगत 3 वर्षों की वित्तीय अनियमितताओं की एसआईटी जांच की जाए। अगर सरकार तत्काल दो मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो संपूर्ण ठेकेदार संघ कर्मिक धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा।

ज्ञापन में देवी जोशी, देवा नेगी, लखन रावत, महावीर बिष्ट,किशोर कुमार, तेजपाल सिंह,हरीश कुनियाल, केदारनाथ कुनियाल,बलबन सिंह, अनिल देवराडी,हरिकृष्ण पांडे, मोहन सिंह, सुजान सिंह भंडारी,भास्कर पांडे युवराज बसेड़ा, गिरीश कुनियाल,हर्षवर्धन रावत,जगत सिंह,कंचन सिंह,रणजीत सिंह, हरेंद्र कोटडी, हरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य, भवानी दत्त आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine