Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अनिल बलूनी बोले, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चल रहे हैं प्रधानमंत्री 

पौड़ी। लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज पैठाणी क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी और उसके समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अनिल बलूनी ने आज जनपद पौड़ी के एजेंसी चौक पर महाग्रंथ रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

बलूनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” की बयार चल रही है और विकसित गढ़वाल भी उसी संकल्प का एक हिस्सा है। विकसित गढ़वाल के संकल्प को केन्द्र की भाजपा सरकार समय एवं चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। “जनसेवा हेतु शासन” ही मोदी सरकार का मंत्र है और जनसुविधा सुनिश्चित करना ही भाजपा सरकार का उद्देश्य है। इस संकल्प का मजबूती से पालन करते हुए मोदी सरकार ने मानव जीवन और जनसुविधा के हर पहलू को स्पर्श किया है। गढ़वाल सांसद ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के पश्चात उसके समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए और साथ ही जनसुनवाई में उपस्थित गढ़वाल की देवतुल्य जनता को सुगम और शीघ्र समाधान होने का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई से पहले अनिल बलूनी ने पैठाणी स्थित विश्व के एकमात्र राहु मंदिर कहे जाने इंद्रेश्वर मंदिर पहुंचे। बलूनी ने यहां पूजा अर्चना की और भारत के नेतृत्व में विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर के बगल में बह रही पश्चिम न्यार पर स्थित राहु शिला की भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अपनी नैसर्गिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के आधार पर पर्यटन और तीर्थाटन की अपार संभावनाएं समेटे हुए है। केन्द्र सरकार इन प्राचीन सनातनी आस्था के केंद्रों के विकास हेतु कृत-संकल्पित है। मैं इस जगह को देश के एक उत्कृष्ट पर्यटन एवं तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य करूंगा

तत्पश्चात गढ़वाल सांसद ने जनपद पौड़ी के एजेंसी चौक पर धर्मग्रन्थ “रामायण” के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अनिल बलूनी ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों एवं उनके पावन चरित्र मानव सभ्यता का साक्षात्कार कराया था। आज उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी शोषित, वंचित और पिछड़ा समाज को अनेकों-अनेक योजनाओं की सौगात देकर उन्हें न सिर्फ संबल प्रदान कर रहे हैं बल्कि उन्हें निरंतर मुख्य धारा में जोड़ रहे हैं।

जनपद पौड़ी में कण्डोलिया महोत्सव के अंतर्गत कण्डोलिया स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 में मैच का उद्घाटन किया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, इस कारण स्थानीय खिलाड़ियों को भी लाभ मिल रहा है।

सांसद अनिल बलूनी ने इस शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई दिया और सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के साथ-साथ जीवन की हर प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme