Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस में उपेक्षा से आहत महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून । कांग्रेस नेताआंे द्वारा राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा से सम्बन्धित बयान से आहत कांग्रेस से जुड़ी दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को  भाजपा प्रदेश मुख्यालय में  करीब 70 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में 70 महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया । भाजपा में शामिल होने वालों में  अधिकतर  मुस्लिम महिलाओं रही। इस अवसर पर दीप्ति रावत ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला उत्थान एवं उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान बढ़ाने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस कारण आज पूरे देश मे महिलाओं का भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस का दोहरा रवैया रहा है। एक और प्रियंका गाँधी राजनीति में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण की वकालत कर रही है और दूसरी ओर महिलाओं के लिए बयानों में उपेक्षा का राग अलापा जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल  एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन ठाकुर, कार्यालय प्रभारी मंजू कौशिक  सुधा रावत भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit