Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

तेज रफ्तार बस पैरापिट तोड़कर हवा में झूलने लगी

घनसाली। घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बरात की बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में झूलने लगी। बस का एक टायर सड़क से बाहर होने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। रुद्रप्रयाग जिले के सेमा गांव (स्यालसू) भरदार से बरात लेकर भिलंगना ब्लाक में ग्यारहगांव हिंदाव के करखेड़ी गांव जा रही एक तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली। हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। बस इस तरह फंस गई कि जेसीबी मशीन से नहीं निकल पाई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme