Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

डीएम की अध्यक्षता में हुआ तहसील दिवस, 109 शिकायतें हुई दर्ज

काशीपुर । जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन रामलीला ग्राउंड में किया गया। जिसमें फरियादियों ने राजस्व, जल भराव, सड़क निर्माण, सिंचाई आदि से सम्बन्धित 109 आवेदन एंव समस्याएं रखी। जिसमें से 32 आवेदन पत्रों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 51, विद्युत से सम्बंधित 10, नगर निगम से संबंधित 10, लोनिवि से 1, स्वास्थ्य से 1, नलकूप से सम्बंधित 3, वन विभाग से सम्बंधित 2, कृषि विभाग से सम्बंधित 2, पेयजल निगम से सम्बंधित 1, समाज कल्याण से सम्बंधित 6, शिक्षा विभाग से सम्बंधित 3, सिंचाई विभाग से सम्बंधित 2, बाल विकास विभाग से सम्बंधित 6, पूर्ति विभाग से सम्बंधित 2 व अल्पसंख्यक विभाग से सम्बंधित 1 व 8 समस्याएं अन्य विभागों से संबंधित थीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी परेशान व्यक्ति आपके सामने अपनी समस्याएं लेकर आए, वह व्यक्ति आपके पास से सुरूखद अनुभव लेकर जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिकों के मन मे लोक सेवक का भाव होना चाहिए। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अच्छे लोकसेवक की भावना से कार्य करते हुए जनता के चेहरों पर मुस्कराहट लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला हर आगंतुक संतुष्ट होकर जाये।
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि जनता को जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए जो समस्या जिस स्तर की है, उस समस्या का उसी स्तर पर निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नौकरी जनता की सेवा के लिए है और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सेवाभाव से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी समस्याऐं लेकर जो भी व्यक्ति आये, उसकी समस्या को पूरी शालीनता एवं तन्मयता से सुना जाये और समस्याओं का निस्तारण एवं समाधान उचित ढंग से किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है उन सम्स्याओं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को हस्तगत की जा रहीं हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें और कृत कार्यवाही से फरियादियों को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण हेतु समस्या की प्रकृति के आधार पर 7 से 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का जनता को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, क्योंकि तहसील दिवस में सभी अधिकारियों के उपस्थित रहने से समस्याओं के निस्तारण हेतु दफतरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं और समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिलता है।
क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा जे कहा कि सभी अधिकारी सरलीकरण, समाधान एंव निस्तारण के मंत्र पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले, इसके लिए सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से रूचि लेते हुए विशेष प्रयास करने होंगे।
प्रमुख समस्याओं में सोनू गौतम ने बिजली के पोल हटवाने, छोटे लाल ने गढ़ीनेगी में अम्बेडकर पार्क हेतु कमेटी गठित कराने, समस्त ग्रामवासी मुकंदपुर ने काजवा की मरम्मत व दोनो तरफ सीमेन्ट की ब्लॉक पिचिंग कराने, सचिन बाठला ने गढ़ीनेगी क्षेत्र में पटवारी हड़ताल के सम्बन्ध में, राम किशन ने भवन विवाद, जगतपुर बसाई निवासी प्रीतम सिंह ने मत्स्य पालन हेतु तालाब आवंटित करने, नाजिर हुसैन ने आय प्रमाणपत्र बनवाने, सोमपाल सिंह ने पानी से दीवार गिरने, राजेन्द्र सिंह ने घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन हटाने आदि से सम्बंधित शिकायते एंव समस्याएं रखी।
तहसील दिवस में ग्राम्य विकास, मत्स्य, राजस्व,बाल विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, श्रम, उद्यान, सहकारिता आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान (13 से 15 अगस्त तक) के लिए भी जनता को जागरूक व प्रेरित किया। इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन, खिलेंद्र चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा,जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon