Header Banner
ताज़ा ख़बरें

आजादी के बाद पहली बार दिखा ऐसा भव्य नजाराः राजवीर सिंह राठौर

देहरादून। देश भर में माहौल तिरंगामय हो चला है। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश जनजाति मोर्चा भी इसमें पीछे नहीं है। जनजाति मोर्चा हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव की पावन बेला में जनजाति मोर्चा भी अपने सरोकार का पालन रहा है। रविवार को भाजपा के जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह राठौर ने जौनसार बावर के जनजातीय क्षेत्र नागथात, वैराट खाई, सिंगूर मन्दिर, सामाजिक संस्थाओं के लोगों को, स्कूल के बच्चों को और घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया और आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री ने जौनसार बावर के स्वतंत्रा सेनानी रहे नेता केदार सिंह जी के मूर्ति स्थल पर जाकर लोगों के साथ तिरंगा फहराया।
राजवीर राठौर ने बताया कि लोगों का कहेना है कि हर देशवासी के लिए स्वतंत्रता दिवस ऐसा पर्व हैं, जो न केवल खुशी देता है, बल्कि हम सभी को ऊर्जा, जोश और देश प्रेम से ओत-प्रोत कर देता है। इसमें जब 75वीं वर्षगांठ को मनाने का अवसर मिल रहा है तो इसे यादगार बनाने में कोई कमी न छूटे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्‍सव के चलते देश भर में घर-घर तिरंगा फहराए जा रहे हैं और इससे जनजाति बहुल क्षेत्र जौनसार बावर भी अछूता नहीं है। हर जनजातीय के मन में देश‍भक्ति का ज्‍वार उमड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय तिरंगा लेकर हम सब भारत का भविष्य आगे बढ़ रहा है। यही भारत को आगे बढ़ाने वाला है। पूरा देश इस महोत्सव में समरस हो गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में हम वीर बलिदानियों को नमन करते हैं। हम संकल्प लेते हैं कि आजादी की हर कीमत पर रक्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे। जनजाति मोर्चा की तरफ से मैं सभी का धन्यवाद करता हूं जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी को अमृत महोत्सव की बधाई देता हूं। राठौर ने ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जब सभी समुदाय लोग हरकत तिरंगा अभियान में शामिल हो रहे हैं उनका मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि तिरंगे को ऊंचा रखना, मान शान बढ़ाना और हर घर में तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है। यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी आजादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। पूरा देश इस समय राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत है, देश झंडामय हो गया है। इस अवसर पर जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नेपाल सिंह राणा, ग्राम सभा लाचा के प्रधान जयपाल सिंह, समाजसेवी इंदर सिंह नेगी, तमाम सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit