Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सीतापुर सम्राट पृथ्वीराज चैहान धर्मशाला में हुई भाजपा बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक

हरिद्वार । भाजपा बहादराबाद मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा की अध्यक्षता में ग्राम सीतापुर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चैहान धर्मशाला परिसर स्थित सभागार में संपन्न हुई। मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली रहे। मंडल कार्यसमिति बैठक की विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है। भाजपा जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है। जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है। मोदी सरकार देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमे अपनी सक्रियता बनाए रखना होगा। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्ममानववाद दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सम्पूर्ण विश्व की समस्या का समाधान है। उन्होने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं संरचना पर जोर दिया।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां के विषय में रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री काल में लगातार भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। आज भारत देश विश्व की व्यवस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पिछले 9 वर्षों में देश की आंतरिक सुरक्षा भी सुदृढ़ हुई है और आम जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। जहां एक और 2014 से पहले देश आतंकवाद, नक्सलवाद एवं धार्मिक हिंसा का जख्म झेल रहा था वही मोदी सरकार आने के बाद देश में शांति आई है। सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दिशा में भी देश लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि पिछले कार्यकाल की सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ी तेजी से विकास योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य किया है। जहां एक और जोशीमठ आपदा को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से आम जनता को एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। वहीं दूसरी तरफ लोगों को विस्थापित कर उनके जान माल की रक्षा की। राजनैतिक प्रस्ताव मंडल महामंत्री चमन चैहान ने पढा एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने किया। कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य अभिमन्यु जी, अरुण चैहान, जिला महामंत्री आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी निर्मल सिंह, लव शर्मा जिला मंत्री मोहित वर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय सिंह,मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी चैहान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चित्रा शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष ईश्वर चंद,रामकुमार,अमित कौशिक, अजीत नायक,उमा देवी, सुनील कुमार, पंकज कुमार, शोभित कुमार, रविंद्र चैधरी, विमलेश चैहान, वीरेश प्रताप सिंह, अनिल चैहान,नीरज चैहान, विजय चैहान, हरद्वारी चैहान, सन्नी कुमार, विपिन शर्मा, एमएल जयसवाल, राकेश धीमान, प्रेम सिंह राणा, जसवीर त्यागी, हनी कथुरिया, अभिषेक कुमार, नटवर भटनागर, सरिता मिश्रा, राजेंद्र कुमार सहित सभी कार्यसमिति सदस्य एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Plumber – Construction and Repairing WordPress Theme Plumberon – Plumbing Service Elementor Template Kit Plumbing Building – Tools & Store WooCommerce WordPress Theme Plumbing – Plumber and Handyman WordPress Theme Plumbio – Plumbing Services WordPress Theme Plumbr – Plumbing Services Elementor Template Kit PLUS Admin – WordPress White Label Branding Admin PlusAgency – Multipurpose Website CMS / Business CMS Pluto Clean Personal WordPress Masonry Blog Theme Pmotion – Animated GIF and Video Maker For WordPress