Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

शहीद मेजर दुर्गा मल्ल डाक टिकट का विमोचन

देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा आज आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के पावन अवसर पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल डाक टिकट विमोचन कार्यक्रम शहीद मेजर दुर्गा मल्ल योगा पार्क गढ़ी कैंट में हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सर्वप्रथम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा को सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाक टिकट विमोचन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि मंत्री जोशी ने भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद मेजर दुर्गा के नाम पर डाकटिकट जारी किया है।
उन्होंने कहा आज उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने समिति के मांग अनुसार राज्य में किसी परियोजना का नाम शहीद दुर्गा मल्ल के नाम पर करने की घोषणा की ओर इस मामले में मुख्यमंत्री जी से शीघ्र वार्ता करने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल मेजर जनरल संजीव खत्री जी०ओ०सी० सब एरिया, ब्रिगे० पुनीत शर्मा बी०जी०एस०, ब्रिगे0 ए. दत्ता, चैयरमैन कैंटबोर्ड, अभिनव कुमार, ले0 जनरल शक्ति गुरूंग, ले०जनरल राम प्रधान गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon