ताज़ा ख़बरें

सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को फिर दी करोड़ों की सौगात

पोखड़ा (पौडी) । चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड पोखड़ा स्थित हंस इण्टर कॉलेज परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा कार्यकत्री एवं मंगल दल को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग की 5 करोड़ 88 लाख 58 हजार की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज दूसरे अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखंड पोखडा में हंस इंटर कॉलेज परिसर में 48.18 लाख की धनराशि से निर्मित विकासखंड पोखरा के नवनिर्मित भवन, पर्यटन विभाग द्वारा 36.41 लाख की लागत से निर्मित पर्यटक आवास गृह के साथ साथ 21.40 लाख की धनराशि से बने गवाणी-झलपाड़ी मोटर मार्ग के नवीनीकरण, 10.70 लाख की धनराशि से बने सलाण ग्राम संपर्क मोटर मार्ग के नवीनीकरण और 21.40 लाख की से  लागत से निर्मित दमदेवल-गडरी पी0सी0 मोटर मार्ग के नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।
लोक निर्माण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने पोखरा विकासखंड में 46.46 लाख की धनराशि से बनने वाले दमदेवल-गडरी मोटर मार्ग के अवशिष्ट भाग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य, 261.43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जूनीसेरा-बांसई मोटर मार्ग के डामरीकरण के साथ-साथ 142.60 लाख की लागत होने वाले देवराडीदेवी-सेडियाखाल-लखोली-उबोट-गवाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण का भी शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत ने विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों एवं महिला मंगल दल को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ साथ लोक गायक अनिल विष्ट, सौरभ मैठाणी एवं लोक गायिका पूनम सती के गीतों की प्रस्तुतियों पर लोग झूम उठे। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभू शरण बुडाकोटी, हरेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, विधायक प्रतिनिधि सोहन सिंह, पर्यटन सलाकार शैलेन्द्र दर्शन, जितेन्द्र नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, अनु. मोर्चा अध्यक्ष सुशील, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदनी देवी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविन्द्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील भदोला, समस्त शक्ति केन्द्र अध्यक्ष जसपाल सिंह, विक्रम सिंह, मस्त राम, प्रदीप नेगी, सतेन्द्र रावत, सुशील घस्माना, नरेश सुन्दरियाल, ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत, कनिष्ठ प्रमुख लता देवी, जिला पंचायत सदस्य कुसुम रावत, हेमलता रावत, तहसीलदार श्रेष्ठ गुन्सोला, खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश रावत, परियोजना अधिकारी (बाल विकास) सुशीला, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा ० मोहित कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी अयाजुदिन सिद्धिकि, बलवंत सिंह नेगी, त्रिभुवन उनियाल सहित गढ़कला सांस्कृतिक संस्था, पौड़ी के कलाकार एवं समस्त ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin