Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

रैली निकालकर किया लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक

देहरादून । प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की चकराता शाखा द्वारा जल जन अभियान के मध्यनजर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को थाना प्रभारी कुलवंत सिंह जलाज एवं आनंद सिंह राणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली चकराता में चुंगी से प्रारंभ होकर चकराता बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के माध्यम से लोगों को जल संकट के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देहादून क्षेत्र की मुख्य प्रभारी मंजू दीदी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शरीर को चलाने के लिए जल जरूरी है, उसी प्रकार से आत्मा को भी इस शरीर को चलाने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान भी अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में हरिद्वार प्रभारी मीना दीदी द्वारा सभी को जल संरक्षण के संबंध में प्रतिज्ञा दिलाई गई। इसके साथ ही विकासखंड अधिकारी शक्ति प्रसाद ने पानी को बचाने के लिए जनजागरूकता को जरूरी बताया। चकराता प्रभारी नंदनी बहन द्वारा सभी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, डोईवाला, रूड़की, मसूरी एवं चकराता के लोगों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme