Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पुलिस ने डीडीओ को किया गिरफ्तार, जेल भेजा 

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में पुरोला के खंड विकास कार्यालय में महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपी उत्तरकाशी के जिला विकास अधिकारी विमल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ यदि अन्य कोई शिकायत पाई जाती है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गत मंगलवार सायं को पुरोला ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने थाना पुरोला में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें महिला कर्मचारी ने जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी विमल कुमार पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। महिला कर्मी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि डीडीओ ने ट्रांसफर को लेकर उसे पहले लोनिवि के गेस्ट हाउस में बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ अमर्यादित व्यवहार करने का दबाव डाला। इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान महिला कर्मी किसी तरह वहां से भागने में सफल हुई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे सात दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। खंड कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी के साथ डीडीओ द्वारा की गई अश्लील हरकत पर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित रामा सिराईं, कमल सिरांई क्षेत्र के ग्रामीण पुरोला मुख्य बाजार स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पर सभी ग्रामीणों ने आरोपी डीडीओ विमल कुमार को जनता के हवाले करने व तत्काल जेल भेजने के साथ ही जिला बदर व बर्खास्तगी की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Askka – Candle Shop WordPress Theme Asona – Blog and Magazine WordPress Theme Aspien – Business Connecting Elementor Template Kit Aspire - SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Asri – Multi-Purpose Elementor WordPress Theme Asset CleanUp Page Speed Booster PRO Assyrian – Responsive Fashion WordPress Theme Ast Fulfillment Manager ( Formerly Advanced Shipment Tracking Pro ) Astana – Real Estate & Architecture Elementor Template Kit Asteno – Wine & Vineyard WP Theme