Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पीएम मोदी कल उत्तराखंड में करेंगे 4200 करोड़ रू. की योजनाओं का शिलान्यास..

पीएम मोदी कल उत्तराखंड में करेंगे 4200 करोड़ रू. की योजनाओं का शिलान्यास..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तराखंड की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह पिथौरागढ़ में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे उनमें पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल शामिल हैं। पीएम के कार्यक्रम का मिनट-टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी कल गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पिथौरागढ़ के जोलिंगकोंग पहुंचेंगे, जहां वह पार्वती कुंड में पूजा और दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री इस स्थान पर पवित्र आदि-कैलाश से आशीर्वाद भी लेंगे। यह क्षेत्र अपने आध्यात्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसके बाद पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ के गुंजी गांव पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। साथ ही कला और उत्पादों की एक प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके बाद वह सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर पहुंचेंगे। यहां वह जागेश्वर धाम में पूजा और दर्शन करेंगे। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर शामिल हैं। इसके बाद वह दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit