Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

जन सरोकारों से दूर गुटबाजी रही कांग्रेस की एक साल की उपलब्धिः भट्ट

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताने पर तंज कसते हुए कहा कि उनका एक वर्ष जन सरोकारों से दूर रहकर गुटबाजी और दुष्प्रचार मे बीता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता मे कहा कि आखिर वह कौन सी उपलब्धि हैं जिनका कांग्रेस अध्यक्ष बखान कर रहे है। कांग्रेस संगठन सेवा कार्यों मे जनता से दूर है और किसी वाद मंच पर आम जन की आवाज नही बन सका। विपक्ष का कार्य हमेशा रचनात्मक कार्यों मे सहयोग और सत्ता को सतर्क और सुझाव देने का रहना चाहिए लेकिन राज्य मे विपक्ष महज आरोप प्रत्यारोप और दुष्प्रचार की राजनीति करती रही है।
उन्होंने कहा कि एक साल मे धामी सरकार जन हित की कई योजनाओं को धरातल पर उतार चुकी है, लेकिन विपक्ष उसे सराहने के बजाय नकारात्मक वातावरण बनाने मे ही लगी रही, भर्ती प्रकरणों को लेकर उतराखंड के शसक्त नकल विरोधी कानून की देश भर मे सराहना हो रही है, लेकिन राज्य का कांग्रेस संगठन इसे लेकर बेरोजगारों को भड़काता रहा है। राज्य मे केंद्र के सहयोग से डेढ़ लाख करोड़ की विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे भी पचा नही पा रही है। भट्ट ने कहा कि वर्तमान मे सरकार अवैध धार्मिक अतिक्रमण से देव भूमि को मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है, लेकिन कांग्रेस का यहाँ पर भी तुष्टिकरण वाला चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस को राज्य की नीति, रीति परंपरा और सनातनी संस्कृति की चिंता नही, बल्कि वोट वैंक की फिकर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का एक साल गुटबाजी और हाईकमान की परिक्रमा तक ही सीमित रहा। बड़े क्षत्रप अपनी सुविधाअनुसार एक दूसरे को निशाने पर ले रहे है और आंतरिक लोकतंत्र की हकीकत भी सामने आ गयी। अंकिता के हत्यारे जेल मे है तो नकल माफियाओं पर सलाखों के पीछे भेजा गया है। हालांकि कांग्रेस नकल माफियाओं और नकलचियों के समर्थन मे कई बार आ चुकी है और इससे उसका दोहरा चरित्र सामने आया है। कांग्रेस को खुशी मनाने के बजाय जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों मे जुटने की जरूरत है। दुष्प्रचार से उसे कोई लाभ नही होने वाला है।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit