Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की PIL रद्द..

हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की PIL रद्द..

 

उत्तराखंड: हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सरकार को निर्देश देने का मांग वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इसके बजाय सरकार को प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार सुरभि शाह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि केवल देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोडा और पौडी गढ़वाल समेत पांच जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं। देहरादून में तीन निजी मेडिकल कॉलेज खोलने की भी अनुमति दी गई है। याचिका में कहा गया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों के तहत मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की अनुमति इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए दी जानी चाहिए कि वह एक-दूसरे से 15 किलोमीटर के भीतर न हों। कोर्ट ने इस तर्क को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उत्तराखंड की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अलग है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां जनसंख्या का असमान वितरण है। इसके साथ ही राज्य में चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी है। कोर्ट का कहना हैं कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के बजाय हर जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाना चाहिए।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme