Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से मान रहे विजेता..

भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से मान रहे विजेता..

उत्तराखंड: बागेश्वर उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जीत के लिए दोनों पार्टियां दावे कर रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। बागेश्वर उपचुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से जीता हुआ मान रहे हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है लिहाजा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी भाजपा के नेताओं के द्वारा जमकर किया जा रहा है।
मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर चुनाव में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इसीलिए हमारे सभी स्टार प्रचारक बागेश्वर पहुंच रहे हैं। हमारे वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी बागेश्वर पहुंच चुके हैं और कल हरक सिंह रावत भी यहां पहुंच जाएंगे। कांग्रेस पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी है और कांग्रेस की जीत निश्चित है।

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme