Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

फिल्लौरा के शहीद वीर सैनिकों को याद किया गया

देहरादून । गोरखा राइफल्स कान्छी पल्टन (फिल्लौरा) के पूर्व सैनिकों ने गोर्खाली सुधार सभा परिसर में फिल्लौरा की वीर नारियों सहित अध्यक्ष आनरेरी कप्तान भरत सिंह थापा की अध्यक्षता में फिल्लौरा के वीर सैनिकों जो कि युद्ध में शहीद हुये, के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 5/9 गोरखा राइफल्स कान्छी पल्टन का जन्म 01 जनवरी 1963 बीरपुर, देहरादून में हुआ। नये यूनिट के राइजिंग के कुछ ही वक्त बाद सन् 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान नवीं गोरखा राइफल्स के कान्छी पल्टन को युद्ध में शामिल होने का गर्व प्रदान हुआ, जिसके दौरान पाकिस्तान के सियालकोट सेक्टर में पल्टन को दुश्मनों के साथ लोहा लेने का मौका मिला। 6 दिनों तक चले युद्ध में दुश्मनों के 16 टैंक और 26 लौरी थ्रीटन को धराशायी किया और दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया, साथ ही 11 सितम्बर 1965 के दिन सियालकोट सेक्टर में युद्ध करते हुये फिल्लौरा पुलिस स्टेशन सहित फिल्लौरा के ऊपर फतह हासिल किया। इस युद्ध में दुर्भाग्यवश यूनिट के 30 जवान वीरगति को प्राप्त हुये और 86 जवान घायल हुये। जिससे उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया।
पल्टन के इस साहस और वीरता के लिये भारत सरकार द्वारा नवीं गोरखा राइफल्स के पांचवी बटालियन कान्छी पल्टन को फिल्लौरा बैटल हॉनर से सम्मानित किया गया। पल्टन के स्वर्णिम दिवस को मनाने के लिये हम फिल्लौरा परिवार हर वर्ष एकत्रित होकर अपने पल्टन का फिल्लौरा बैटल हॉनर डे को बड़े हर्षाेउल्लास के साथ मनाते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा सम्बोधन भाषण से किया गया, इसके पश्चात् हमारे फिल्लौरा पल्टन के योद्धा सूबेदार हरी सिंह खत्री साहब को जो कि 1965 के युद्ध में सम्मिलित थे। सीनियर सिटीजन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात् देहरादून के फिल्लौरा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप नायब सूबेदार शेर बहादुर क्षेत्री एवं आनरेरी नायब सूबेदार देवेंदर सिंह खत्री को दिया गया। तत्पश्चात् संगठन में शामिल होने वाले नये मेंबरों का अध्यक्ष के द्वारा स्वागत किया गया। कुछ मनोरंजक कार्यक्रम पेश किया गया, साथ ही उपस्थित सभी परिवार के लिये खाने पीने का प्रबंध किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अमित कुमार चटजÊ, कर्नल संजय खत्री, कर्नल किशन खत्री, मेजर राजेंद्र मल्ल एवं अध्यक्ष भरत सिंह थापा, उपाध्यक्ष तिलक सिंह ठकुरी, संजय पुन, प्रदीप कुमार छेत्री, मोहन सिंह बिष्ट, सेनापति सावन, कर्ण बहादुर रोका, राकेश कुमार थापा, संजय घले, ईश्वर सिंह थापा, दिनेश गिरी, दुर्गा बहादुर, सुरेश बहुगुणा, शंकर शाही, दिनेश छेत्री, ओम बहादुर, दिल बहादुर, दी.बी. अधिकारी, विकी, अमित, अजय और वीर नारियों एवं समस्त फिल्लौरा के जवान और उनके परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon