Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मानस स्टडीज ने अपने 25 सालों के सफर में देश को दिए कई होनहार ऑफिसर एवं जिम्मेदार नागरिक

देहरादून । मानस स्टडीज ने अपने संस्था के 25 साल पूरे होने पर आज रजत जयंती मनाई। यह समारोह मानस स्टडीज के मुख्य कार्यालय कौलागढ़ रोड देहरादून में मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष सहगल द्वारा संस्था के छात्र -छात्राओं के साथ-साथ कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों को संबोधित किया गया। मनीष सहगल ने अपने संबोधन में कहा ’यह मानस स्टडीज के लिए गौरव की बात है कि हमारी संस्था अपने 25 साल के सफर में देश को अनगिनत होनहार ऑफिसर एवं नागरिक दिए हैं। हमारे मानस स्टडीज में सिर्फ परीक्षा की तैयारी ही नहीं की जाती बल्कि हम अपने छात्र -छात्राओं को इस तरह से तैयार करते हैं जिससे वे अपने बहुआयामी प्रतिभा को निखार सके एवं अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ साबित हो सके। जेईई, एनईईटी, एनडीए, एएफसीएटी के साथ-साथ हमारे छात्र-छात्राएं अनेको परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं और हमारे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं, वहीं पर कई छात्र हमारे संस्था से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर में नासा जैसे सर्वश्रेष्ठ संस्था में भी अपनी सेवा दे रहे हैं। मैं यह मानता हूं कि कोई भी छात्र कड़ी मेहनत, लगन ईमानदारी और अच्छा व्यवहार से प्रयास करें तो किसी भी तरह के परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकता है।
मनीष सहगल ने बताया मैंने दून स्कूल, वेल्हम स्कूल, वेनबर्ग स्कूल, शेरवुड स्कूल, सरबा बिड़ला अकादमी, मेयो राजस्थान, आर.आई.एम.सी, जैसे भारत के प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों को कोचिंग दी है और अभी भी अनेकों माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर परिणाम एवं मेंटरशिप के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं। इसलिए मैंने हर बच्चे की मदद के लिए पूरे देहरादून में मानस स्टडीज शुरू करने का फैसला लिया था। अब हमारे पास 5 मानस स्टडीज संस्थान चल रहे हैं और जेईई, एनईईटी, एनडीए, एएफसीएटी, और कई अन्य परीक्षा के तैयारी के लिए एक समानांतर स्कूल और एकीकृत कार्यक्रम के रूप में शिक्षाविदों के साथ एक विशेष कोचिंग प्रदान करते हैं और लगातार अच्छे परिणाम देते हैं। हमारी संस्था आर्थिक रूप से पिछडे छात्रों को हर शनिवार एवं रविवार को अपने यहां निशुल्क बोर्ड एग्जाम की तैयारी करवाते है। मानस स्टडीज में विशेषज्ञों के टीम के द्वारा बच्चों के मार्गदर्शन किया जाता है जिसमें साइकोलॉजी के एक्सपर्ट, रिटायर्ड आर्मी, डॉक्टर एवं इंजीरियर की टीम शामिल है। कार्यक्रम में मानस स्टडी की ओर से एसोसिएट डायरेक्टर, डॉ. अंशिका, मोनिका, दीपक सहगल एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon