Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटे जाने पर महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी

देहरादून । भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने गहरी नाराजगी जताई है। महिला मोर्चा ने संगठन के इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली सूची में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है।
शनिवार को महिला मोर्चा की सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस मामले में प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजेय से मिली और इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठन की अध्यक्ष का टिकट काटकर अच्छा संदेश नहीं दिया है और इससे चुनावों में पार्टी को भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। विदित है कि यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं थी बल्कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और एक समय भाजपा के लिए जरूरी रहे भुवन चंद्र खंडूडी का भी नाम जुड़ा हुआ है। ऐसे में महिला मोर्चा ने उनके टिकट काटे जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटा जाना गलत है और इस पर पार्टी को विचार करना चाहिए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुरोधा वालिया, मंत्री बबीता सहोत्रा, कोषाध्यक्ष नंदनी शर्मा, भावना शर्मा, ऋतु मित्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Saras – Wine Template Kit Saras – Wine WordPress Theme Saratov – Day Care & Kindergarten School WordPress Theme Sasby – App Landing & Saas WordPress Theme Sasco – SaaS Technology WordPress Theme Sash – Bootstrap 5 Admin & Dashboard Template SasPik | Landing WordPress theme Sassa – Startup Multipurpose WordPress Theme SassCo – App Landing & Startup Elementor Template Kit Sassnex – WordPress Theme for App, Saas & Startup