Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

10वीं पास युवाओं के लिए 1700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती..

10वीं पास युवाओं के लिए 1700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती..

 

उत्तराखंड: 10वीं पास युवाओं के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में भर्ती निकली है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल में 1720 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।

जानकारी के अनुसार आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 1720 पदों पर जारी हो गया है। भर्ती के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्निकल अप्रेंटिस, टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 से शुरू हो जाएगी। जबकि आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा..

अभ्यर्थियों को 10वीं-12वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 31 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Map Markers – Multipurpose WordPress Plugin Mapan – Digital Marketing Template Kits Maple | Clean Minimal Multi-Purpose WordPress Theme Mapplic - Custom Interactive Map WordPress Plugin Marami – Snack Brand & Bakery Template Kit Marblex - Marble & Tiles WordPress Theme Marcell | Personal Blog & Magazine WordPress Theme Marco Good – Fast Food Restaurant WordPress Theme Margin | Elementor Marketing SEO RTL WordPress Theme Marinio – Surfing & Scuba Diving WordPress Theme